नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिक और दिव्यांग पर्वतारोही हरि बुद्ध मगर ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर फहराया देश का झंडा

On
अर्चना सिंह Picture

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले के मिरुल गांव में 46 वर्ष पहले जन्मे हरि बुद्ध मगर आज साहस और जिजीविषा का प्रतीक बन चुके हैं। पूर्व गोरखा सैनिक मगर ने अंटार्कटिका स्थित माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर तीन दिन की कठिन चढ़ाई पूरी कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 06 जनवरी को शिखर पर पहुंचकर अपने लक्ष्य को पूरा किया।

माउंट विंसन के शिखर पर नेपाल का झंडा फहराने के बाद उन्होंने उस क्षण को जादुई बताया। उन्होंने कहा, “जहां तक नजर जाती थी, बर्फ ही बर्फ थी। वह अनुभव स्वर्ग जैसा था।” मगर 06 जनवरी की रात 10 बजे अपने नेपाली पर्वतारोहण दल के साथी अभिरल राय, मिंगमा शेरपा और जांगबू शेरपा के साथ माउंट विंसन के शिखर पर पहुंचे। वे अंटार्कटिका के यूनियन ग्लेशियर बेस कैंप से रवाना हुए थे। इस कैंप पर 24 घंटे दिन रहता है।

मगर ने दोनों घुटनों के ऊपर से पैर कटने के बावजूद सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बनने का कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान उन्होंने माइनस-25 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को भी सहन किया। उन्होंने कहा, “अपनी क्षमताओं को पहचानकर हम हर दिन अपने सपनों के एवरेस्ट पर चढ़ सकते हैं। मैं इस बात का जीवंत प्रमाण हूं कि कड़ी मेहनत सफलता दिलाती है।”

मगर ने वर्ष 2010 में अफगानिस्तान में ब्रिटिश सेना के साथ सेवा के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद अपने दोनों पैर खो दिए थे। इसके बाद उन्होंने कई वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से कड़ा प्रशिक्षण लेकर इस रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि की तैयारी की। अपने संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को कभी भी महत्वाकांक्षाओं की सीमा नहीं बनना चाहिए।

माउंट विंसन की चढ़ाई के दौरान की कठिनाइयों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि तेज हवाओं और अत्यधिक ठंड ने उन्हें अपनी सीमाओं तक पहुंचा दिया। मेरी उंगलियां जम गई थीं और चेहरे पर ठंड से जलन हो रही थी। कई बार मुझे खुद पर संदेह हुआ।

उन्होंने बताया कि अडिग आत्मविश्वास ने ही उन्हें इन परिस्थितियों से उबारा। युद्धकालीन अनुभवों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्य में चुनौतियां होती हैं, लेकिन स्वयं पर विश्वास और अथक प्रयास से सफलता संभव है।

उन्होंने कहा, “ मुझे विश्वास है कि इससे नेपाल का गौरव भी बढ़ेगा। इस यात्रा में साथ देने वाले सभी लोगों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।” मगर ने अपनी ‘सेवन समिट्स’ यात्रा की शुरुआत 13 अगस्त 2019 को फ्रांस के मों ब्लां (4,809 मीटर) से की। इसके बाद उन्होंने 08 जनवरी 2020 को तंजानिया के किलिमंजारो (5,895 मीटर) और 19 मई 2023 को माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर चढ़ाई की।

मगर ने 28 जून 2024 को उत्तरी अमेरिका के डेनाली (6,190 मीटर), 22 फरवरी 2025 को दक्षिण अमेरिका के अकोंकागुआ (6,961 मीटर) और न्यू गिनी के पंकक जया (4,884 मीटर) को फतह किया। अंत में इस साल छह जनवरी को अंटार्कटिका के माउंट विंसन पर चढ़कर मिशन पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि विश्वभर के दिव्यांग समुदाय को समर्पित करते हुए कहा कि यह सगरमाथा की धरती से साहस और दृढ़ता का शक्तिशाली संदेश है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने युवक को गोली मारने के आरोप में लिया कड़ा फैसला

संभल। जनपद की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को भड़की हिंसा के मामले में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने युवक को गोली मारने के आरोप में लिया कड़ा फैसला

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठन आतंकी घोषित

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठन आतंकी घोषित

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के पार, लोहिड़ी पर सोने की कीमतों में भी भारी उछाल

नई दिल्ली। लोहिड़ी के त्योहार के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी का रुख नजर आ रहा है, जिससे...
Breaking News  बिज़नेस 
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के पार, लोहिड़ी पर सोने की कीमतों में भी भारी उछाल

सेलिना जेटली को पति ने एनिवर्सरी पर दिया तलाक का नोटिस, बच्चों से किया दूर, रात 1 बजे ऑस्ट्रिया से भागकर बचाई जान

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपनी निजी जिंदगी में चल रहे भीषण संघर्ष और उत्पीड़न का खुलासा...
Breaking News  मनोरंजन 
सेलिना जेटली को पति ने एनिवर्सरी पर दिया तलाक का नोटिस, बच्चों से किया दूर, रात 1 बजे ऑस्ट्रिया से भागकर बचाई जान

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की सजा-ए-मौत का फैसला जारी, कोर्ट ने संपत्ति जब्त कर पीड़ितों में बांटने का दिया आदेश

ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की सजा-ए-मौत का फैसला जारी, कोर्ट ने संपत्ति जब्त कर पीड़ितों में बांटने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने युवक को गोली मारने के आरोप में लिया कड़ा फैसला

संभल। जनपद की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को भड़की हिंसा के मामले में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने युवक को गोली मारने के आरोप में लिया कड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर के सोनू कश्यप को मेरठ में ईंटों से पीटा और फिर जिंदा जलाया, 80 हजार की लूट का आरोप, गरमाई ओबीसी बनाम ठाकुर की राजनीति

मेरठ/मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर निवासी 26 वर्षीय सोनू उर्फ रोनू कश्यप की मेरठ के ज्वालागढ़ में हुई नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुजफ्फरनगर के सोनू कश्यप को मेरठ में ईंटों से पीटा और फिर जिंदा जलाया, 80 हजार की लूट का आरोप, गरमाई ओबीसी बनाम ठाकुर की राजनीति

पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रोन्नत प्राप्त बादल चटर्जी और शंकर सिंह को वही प्रोन्नत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

सर्वाधिक लोकप्रिय