नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार को दी। नितिन नबीन अब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में शामिल होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने तक कार्यभार संभालेंगे।

नितिन नबीन की नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्तमान में उनकी आयु 45 साल है, और यदि उन्हें स्थायी रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है, तो वह पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

और पढ़ें विनोद तावड़े की उपस्थित में आज होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन

नड्डा का कार्यकाल विस्तार पर था: जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा का पार्टी अध्यक्ष के रूप में चार साल का कार्यकाल 2020 में शुरू हुआ था, जो जून 2024 में समाप्त हो चुका था। इसके बाद वह कार्यकाल विस्तार (एक्सटेंशन) पर थे। अब उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद, संगठन की जिम्मेदारी नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सौंपी गई है।

और पढ़ें संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसीः राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी

अध्यक्ष पद के दावेदार: बताया गया है कि स्थायी अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ महिला-पुरुष दावेदारों पर विचार किया जा रहा था। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी प्रभारी सुनील बंसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन, और आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी शामिल थे। इन सभी नेताओं के पास संगठन और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर पार्टी में मजबूत पकड़ और जनाधार है, लेकिन नेतृत्व ने फिलहाल नितिन नबीन को कार्यकारी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

और पढ़ें भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के ट्रम्प के फैसले के खिलाफ प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने पेश किया प्रस्ताव

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती...
Breaking News  मनोरंजन 
इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुंबई। 2021 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘अखंडा’ में नंदमुरी बालकृष्णा और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों...
Breaking News  मनोरंजन 
'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से...
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

   बुलन्दशहर,। मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन