पीएम मोदी ने पुतिन को दिया खास तोहफा: रूसी भाषा में अनुवादित गीता भेंट
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित 'गीता' भेंट की। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन को तोहफा देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की।
गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।" दिल्ली पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का किया गया। पुतिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए। नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है।
पुतिन को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर ले जाया गया। पीएम आवास को गुरुवार शाम को इंडिया-रशियन झंडों और स्पेशल लाइटिंग से सजाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि वह शाम को और शुक्रवार को पुतिन के साथ अपनी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, "अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां