राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित; पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के लिए भारत में हैं। पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पुतिन पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया।
इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा औपचारिक रूप से शुरू हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की। इसके बाद फिर पुतिन ने रूसी डेलिगेशन से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई। राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गए हैं। अब वह राजघाट जाएंगे और वहां पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वहां से वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। फिर वहां पर दोनों देशों के बीच अहम बैठकें शुरू होंगी। बता दें, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे, जहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित 'गीता' भेंट की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन को भेंट देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।" दिल्ली पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया गया। पुतिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां