शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत गठित “शक्ति मोबाइल” पुलिस टीम ने ग्राम लिलौन के पास स्कूल और कॉलेज की छात्राओं पर अश्लील फब्तिया कसने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के आदेशानुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विशाल पुत्र लोकेन्द्र, निवासी ग्राम खेड़ीकरमू थाना कोतवाली शामली बताया गया है।
महिला थाना शामली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। यह सफलता मिशन शक्ति अभियान और महिला सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
गिरफ्तारी में शामिल शक्ति मोबाइल टीम में म0उ0नि0 श्रीमती शिवानी चौधरी, म0है0का0 सुनीता और म0है0का0 बाला शामिल थीं।
जनपद शामली की सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या अपराध की जानकारी होने पर तुरंत 1090, 112 या नजदीकी थाना/महिला हेल्प डेस्क पर सूचना दें। जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।