शामली में गरजे शिवपाल यादव,बोले- जयंत चौधरी ने किया धोखा, धोखेबाजों से कोई गठबंधन नहीं, चंद्रशेखर के 8 सीटों के दावे को ठुकराया

On

 

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा ने जयंत को राज्यसभा तक पहुंचाया, लेकिन उन्होंने सरकार में शामिल होकर पार्टी को धोखा दिया। साथ ही, भाजपा सरकार की नीतियों और वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता अब त्रस्त हो चुकी है और आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।

और पढ़ें डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बैठक से विधायक को निकाला बाहर, भड़के MLA बोले-'अपराधी' है मौर्य !

शिवपाल यादव हरदेव नगर स्थित जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, "जयंत चौधरी को राज्यसभा तक लेकर समाजवादी पार्टी गई थी। संघर्ष के समय हमने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया, लेकिन समय आने पर वे सरकार में चले गए और सपा को धोखा दिया।"

और पढ़ें शिवपाल यादव ने DM को किया 20 बार कॉल, नहीं उठाया फोन तो विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत; नोटिस मिलने पर बोलीं – “सॉरी शिवपाल जी”

भाजपा पर निशाना
शिवपाल ने भाजपा के सत्ता में आने से पहले किए गए वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, हर साल 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने जैसे वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। महिलाओं को सुरक्षा का वादा किया, लेकिन वर्तमान में स्थिति बदतर है।" उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता जताई, "सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर मिलते हैं, न दवाई। वाराणसी से सांसद पीएम मोदी के होते हुए भी यूपी में बिजली सबसे महंगी है। थानों, तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता भाजपा से त्रस्त है।"

और पढ़ें दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने कराया खाली, तलाशी जारी


वोट चोरी के आरोपों पर समर्थन देते हुए शिवपाल ने कहा, "राहुल गांधी का मुद्दा सही है। बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई। एक-एक घर में 500-500 वोट मिले, जबकि सपा और इंडिया गठबंधन के वोट काटे गए। चुनाव आयोग ने संज्ञान नहीं लिया। संवैधानिक संस्थाओं को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।"

नेपाल के तख्तापलट पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "युवाओं ने क्रांति की। तानाशाही कभी सफल नहीं होती। हम युवाओं के साथ रहेंगे।" राजनाथ सिंह के 'मोदी 25 वर्ष पीएम रहेंगे' बयान पर कटाक्ष किया, "राजनीति में जनता कब बदलाव ला दे, पता नहीं। ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।"

रामभद्राचार्य और संगीत सोम के 'यूपी मिनी पाकिस्तान' बयान पर कहा, "मीडिया सुबह से शाम तक इनका गुणगान करता है। 2024 चुनाव में सपा-इंडिया नंबर एक था, वोट चोरी के बावजूद।"

भविष्य में रालोद से गठबंधन के सवाल पर कहा, "धोखेबाजों से कोई गठबंधन नहीं। उनसे दूर रहना होगा।" भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के 8 सीटों के दावे पर कहा, "झूठ बोल रहे हैं। उनकी हैसियत नहीं। हमारा प्रत्याशी रिटायर्ड अधिकारी था, भला इंसान।"

अमेरिका के वीजा टैक्स पर कहा, "ट्रंप मोदी के दोस्त हैं, उनसे पूछें।" कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य की महिलाओं पर टिप्पणी की निंदा की, "महिलाओं पर ऐसा बोलना गलत है।"


शिवपाल ने कहा, "भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। अबकी बार सपा की सरकार बनेगी। हम जगह-जगह कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। माहौल सपा का है।" उन्होंने सपा के हमेशा अपेक्षित वर्गों के साथ खड़े रहने का जिक्र किया।


शामली में सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के दौरे का स्वागत किया। उनका दौरा पार्टी में उत्साह भरने वाला साबित हुआ। विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमलों को सही ठहराया, जबकि भाजपा ने सपा के आरोपों को खारिज किया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की, ‘स्वयं सिद्धा’ संस्था बना सहारा

Madhya Pradesh News: ग्वालियर में ‘स्वयं सिद्धा’ संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। कोरोना...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की, ‘स्वयं सिद्धा’ संस्था बना सहारा

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

"मुज़फ्फरनगर में प्राचीन बिहारी जैन मंदिर से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब"

मुज़फ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बिहारी भव्य वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव विगत वर्षों की श्रृंखला में इस वर्ष भी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
"मुज़फ्फरनगर में प्राचीन बिहारी जैन मंदिर से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब"

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ में भाकियू तोमर की महापंचायत, सरकार को सौंपा 35 सूत्रीय मांग पत्र,बोले- मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा उग्र

मुजफ्फरनगर/लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महापंचायत लखनऊ के ईको गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
लखनऊ में भाकियू तोमर की महापंचायत, सरकार को सौंपा 35 सूत्रीय मांग पत्र,बोले- मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा उग्र