सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा दुभार्वना से फेंका गया पत्थर सिर में लगने से कलाकार नीरज पाहुजा रावण घायल हो गया। उसके सिर में कई टांके लगें। कोतवाली में तहरीर दे दी गई हैं।
श्री रामलीला महोत्सव के संयोजक रघुनंदन गोयल ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की रात में लगभग साढ़े दस बजे घटित हुई। ताडका वध लीला में बडी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कि असमाजिक तत्वों ने मंचन में विघ्न डालने को पत्थरबाजी की। जिससे कलाकार नीरज पाहुजा रावण घायल हो गया।
अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है। मंचन का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। जिससे कमेटी उसको भी चेक कर रही हैं। संचालक मनोज गोयल के अनुसारघटना से कलाकारों व कमेटी में गुस्सा है। उनका कहना है कि धार्मिक कार्यों में पत्थर फेंकने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दे गंगोह ताड़का मंचन कलाकार व कमेटी जी जान लगाकर करते है। पुलिस भी अलर्ट रहती है।