मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किए गए विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत मुरादाबाद में महिला सुरक्षा और अधिकारों की जागरूकता फैलाने हेतु भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद ने रिजर्व पुलिस लाइन्स से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहर में महिला सुरक्षा संदेश का प्रचार
महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की जानकारी
रैली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्डलाइन 1098 शामिल थे। इन नंबरों के माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को तुरंत मदद मिल सकेगी।
साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता
वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में रैली में महत्वपूर्ण सावधानियां भी साझा की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का है।
पुलिस की प्रतिबद्धता और योगदान
#MissionShakti5 का यह चरण मुरादाबाद पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम मेंमती सुनीता दहिया, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, रकम सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स, तथामती समीक्षा, प्रभारी मिशन शक्ति सेल का विशेष योगदान रहा। यह रैली महिलाओं को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।