दुबई में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में फिर नहीं हुआ हैंडशेक, सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से टॉस पर हाथ मिलाने से किया इनकार

On

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों का सुपर-4 का यह पहला मैच है। हालांकि, इस मैच में भी वही हुआ जो 14 सितंबर को दोनों टीमों के बीच लीग चरण के मुकाबले में हुआ था। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया।

 

और पढ़ें Asia Cup 2025: ओमान से भिड़ते ही टीम इंडिया बनाएगी टी20 क्रिकेट का 250वां रिकॉर्ड, फैंस में जश्न का माहौल

और पढ़ें संभावना बनाम अनुभव : 20वें पायदान की टीम, जिसे टी20 के 'बादशाह' ने हल्के में ले लिया

14 सितंबर वाले मैच को जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी ने भी पाकिस्तानी टीम के किसी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने इसे खेल भावना का अपमान बताया था। देखना होगा इस मैच की समाप्ति के बाद क्या खिलाड़ी हैंडशेक करते हैं, या पिछले मैच में शुरू हुई प्रथा इस मैच में भी कायम रहती है। मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

और पढ़ें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: लाइल्स ने की उसैन बोल्ट की बराबरी, लगातार चौथी बार जीता 200 मीटर खिताब

 

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। दुबई की इस पिच पर एशिया कप में स्पिनर्स का दबदबा नजर आया है। यहां भले ही शुरू में रन बनाना आसान है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स हावी होते नजर आते हैं। दुबई में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

 

भारत की प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

आज एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दुबई के...
खेल  क्रिकेट 
IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM) ने टिहरी झील में 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (22 सितंबर) को भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन GST...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

लखनऊ।  मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अपर्णा यादव के परिवार गोमती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

नोएडा में डीएम ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा, ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में डीएम ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा, ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

लखनऊ।  मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अपर्णा यादव के परिवार गोमती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान