भारत-पाक मैच से पहले पूर्व रणजी खिलाड़ियों में उत्साह, कहा- हमारी जीत जरूर होगी

On

राजकोट। एशिया कप 2025 के सुपर फोर में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच से पहले गुजरात के राजकोट में रणजी खिलाड़ियों के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है। खिलाड़ियों ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा अहम होता है, इसलिए टीम को पूरी ताकत लगाकर इस मैच में जीत हासिल करनी चाहिए।

 

और पढ़ें यास्तिका भाटिया के घुटने की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द ठीक होने और वापसी पर ध्यान

और पढ़ें भारत पाक हैंडशेक विवाद: पायक्रॉफ्ट को मिली आखिरी वक्त की सूचना, आईसीसी ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग

पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रतीक मेहता ने कहा, "एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज दूसरा मैच होना है और मुझे लगता है कि पाकिस्तानी टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी। हालांकि, हाल ही में खेले गए भारत-ओमान मैच में ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा ही बहुत अहम माना जाता है, इसलिए भारतीय टीम को पूरी ताकत लगाकर यह मैच जीतना चाहिए और किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।"

और पढ़ें संभावना बनाम अनुभव : 20वें पायदान की टीम, जिसे टी20 के 'बादशाह' ने हल्के में ले लिया

 

सौराष्ट्र रणजी टीम के सेलेक्टर्स फिरोज बाभणिया ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के पहले मुकाबले में करारी शिकस्त दी थी। मुझे लगता है कि आज का मुकाबला भी भारतीय टीम बड़े अंतर से जीतेगी।" भारत और पाकिस्तान सुपर 4 में पहुंचने के बाद रविवार को टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज के मैच में भारतीय टीम द्वारा अपने पड़ोसियों से हाथ न मिलाने के फैसले के कारण काफी ड्रामा हुआ था।

 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 2025 एशिया कप सुपर 4 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत के दौरान बाहरी शोर से दूर रहने का अपना मंत्र बताया। भारतीय कप्तान से पूछा गया कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्ले के अलावा भारत ने बाकी सभी पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन किया। क्या अगले मैच में भी हम भारत से पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं?

 

इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, "ओह, आपका मतलब गेंद से अच्छे प्रदर्शन से है? हां, बिल्कुल। बल्ले और गेंद, दोनों से प्रदर्शन का अच्छा मेल है। जब स्टेडियम खचाखच भरा हो और आपको इतनी बड़ी भीड़ का समर्थन मिले, तो बहुत अच्छा लगता है। हम बस देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।" 





 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट विवाद: बॉम्बे हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने से इनकार किया, छात्रा को मिली सख्त चेतावनी

Maharashtra News:  मामला और FIR की जानकारीपुणे की 19 वर्षीय छात्रा के सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट विवाद: बॉम्बे हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने से इनकार किया, छात्रा को मिली सख्त चेतावनी

पटना में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भव्य उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक विज्ञान की सीख

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के राजेंद्रनगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भव्य...
देश-प्रदेश  बिहार 
पटना में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भव्य उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक विज्ञान की सीख

दुबई में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में फिर नहीं हुआ हैंडशेक, सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से टॉस पर हाथ मिलाने से किया इनकार

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है।...
खेल  क्रिकेट 
दुबई में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में फिर नहीं हुआ हैंडशेक, सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से टॉस पर हाथ मिलाने से किया इनकार

पंजाब बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से आस छोड़ दी- चौधरी नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए केंद्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
पंजाब बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से आस छोड़ दी- चौधरी नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर में समर्पण संस्था की काव्य गोष्ठी में कवियों-शायरों ने बांधा समां

मुजफ्फरनगर। हिंदी और उर्दू साहित्य को समर्पित संस्था ‘समर्पण’ द्वारा आयोजित रचनात्मक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन साकेत कॉलोनी में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में समर्पण संस्था की काव्य गोष्ठी में कवियों-शायरों ने बांधा समां

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ में भाकियू तोमर की महापंचायत, सरकार को सौंपा 35 सूत्रीय मांग पत्र,बोले- मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा उग्र

मुजफ्फरनगर/लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महापंचायत लखनऊ के ईको गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
लखनऊ में भाकियू तोमर की महापंचायत, सरकार को सौंपा 35 सूत्रीय मांग पत्र,बोले- मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा उग्र