नवरात्रि के 9 दिन, 9 शक्तियां: जानिए हर दिन का मतलब और जीवन से जुड़ा संदेश

On

नई दिल्ली। नवरात्रि सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, आत्मशुद्धि और शक्ति जागरण का उत्सव है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है—हर दिन एक विशेष देवी और एक गहरा जीवन-संदेश लेकर आता है। मार्कण्डेय पुराण, दुर्गा सप्तशती और देवी भागवत पुराण में इन रूपों की महिमा का बखान है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है और ये आत्मबल के साथ ही स्थिरता का प्रतीक हैं।

 

और पढ़ें हंसिए-हंसाइए: यही है सुखी और स्वस्थ जीवन का मंत्र

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 22 सिंतबर 2025, सोमवार

घोड़े पर सवार पर्वतराज हिमालय की पुत्री के हाथ में त्रिशूल और कमल विद्यमान है। प्रतिपदा यानी नवरात्र का पहला दिन और किसी भी यात्रा की शुरुआत आत्मबल यानी खुद पर विश्वास के साथ होती है। नौ दिन का ये पर्व भी तो यात्रा ही है। दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है, जो संयम और साधना की शक्ति मानी जाती हैं। हाथ में जप माला और कमंडल, तपस्विनी स्वरूप मां की आराधना का सहज संदेश धैर्य और अनुशासन है, ऐसे गुण जिनसे जीवन में धीरज का संचार होता है।

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 20 सिंतबर 2025, शनिवार

 

तीसरा दिन भय हारिणी योद्धा मां चंद्रघंटा का है, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र है और जो दस भुजाओं से संपन्न हैं। शक्ति, साहस, सुरक्षा और आत्मरक्षा है। संदेश सिर्फ एक है कि जीवन डर से नहीं हिम्मत से जिया जाता है। चौथा दिन, सृजन की देवी के नाम से विख्यात मां कूष्मांडा का है। 'कू' का मतलब होता है छोटा, 'ऊष्मा' का मतलब है ऊर्जा, और “अंडा” का मतलब है ब्रह्मांड। यह वह अवतार है जिसमें मां ने इस दुनिया को रचा है। ये स्वरूप एक नए जीवन की रचना करने वाला है।

 

मां कूष्मांडा के हाथों में एक मटका है, जिसे सृजन का प्रतीक माना जाता है। मटके को अक्सर गर्भ के रूप में देखा जाता है, जिसमें एक नया जीवन पलता है। इस अवतार से हमें सबक मिलता है कि जीवन में नए सृजन के लिए हमें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। पांचवां दिन मां स्कंदमाता का है। भगवान कार्तिकेय की माता, गोद में बाल रूप स्कंद लिए हुए देवी मातृत्व और करुणा का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से सिर्फ एक संदेश मिलता है कि प्यार, ममता और सेवा किसी भी मनुष्य की बड़ी शक्तियां हैं। छठा दिन न्याय की देवी मां कात्यायनी को समर्पित है। सिंह पर सवार, चार भुजा और युद्ध मुद्रा इस अवतार की पहचान है। साहस,न्याय और शक्ति का प्रतीक मां अन्याय के खिलाफ बेखौफ डटे रहने की सीख देती हैं।

 

सातवां दिवस मां कालरात्रि का है। जो अंधकार में प्रकाशोन्मुख होने के लिए प्रेरित करती हैं। खुले बाल, अंधेरे के समान काले रंग और विकराल मुखी काली शुभकारी हैं। मां अज्ञान, डर और बुराई का विनाश करने वाली मानी जाती हैं। आठवां दिन, मां महागौरी शांति और सौंदर्य की मूरत हैं। अत्यंत दौर वर्ण, सफेद वस्त्र और बैल पर सवार हैं। ये शुद्धता, करुणा और आत्मशांति की प्रतीक हैं। नौवां दिवस मां सिद्धिदात्री को समर्पित है, जिनकी चार भुजाएं हैं। कमल पर विराजमान रहने वाली देवी सभी सिद्धियों की दात्री हैं। संदेश देती हैं कि जब समर्पण पूर्ण हो तो सफलता अपने आप आती है। ये 9 दिन हमें बताते हैं कि हर इंसान के अंदर शक्ति है, बस उसे जगाने की जरूरत है। हर देवी का रूप, रंग और संदेश हमारे जीवन के किसी न किसी पहलू से जुड़ा है - आत्मबल, प्रेम, साहस, सेवा, न्याय और शांति।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

आज एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दुबई के...
खेल  क्रिकेट 
IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM) ने टिहरी झील में 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (22 सितंबर) को भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन GST...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

लखनऊ।  मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अपर्णा यादव के परिवार गोमती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

नोएडा में डीएम ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा, ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में डीएम ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा, ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

लखनऊ।  मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अपर्णा यादव के परिवार गोमती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान