टीना दत्ता का पारंपरिक अंदाज़ में महालया सेलिब्रेशन, बोलीं– ‘मां आ रही हैं, साल का मेरा पसंदीदा वक्त आ गया’

On

मुंबई। टेलीविजन और वेब सीरीज की जानी-मानी अभिनेत्री टीना दत्ता ने महालया के शुभ अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें वह पारंपरिक परिधान पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

और पढ़ें ‘राइज एंड फॉल’: आदित्य नारायण के कमेंट से भड़के कीकू शारदा, बोले- ‘प्रोफेशन पर मत जाओ’

और पढ़ें ‘अजेय’ का सफर: योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी फिल्म ने पहले दिन ही मचाया धमाल

तस्वीर में टीना दत्ता वाइट और रेड कलर की बंगाली साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें लाल बॉर्डर और छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूलों के डिजाइन बने हुए हैं। यह उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहे हैं। हाथों में लाल चूड़ियां हैं और उन्होंने इस साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। माथे पर बिंदी और मांग में टीका है।

और पढ़ें बिग बॉस 19 में उर्फी जावेद की धमाकेदार एंट्री, घर में बढ़ा रोमांस और ड्रामा

इन सभी के साथ टीना ने अपने लुक को पूरा किया। इस लुक में उन्होंने अन्य तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''आप सभी को शुभ महालया की शुभकामनाएं। यह दिन मेरे लिए बहुत सारी यादें समेटे हुए है और मेरे दिल के बहुत करीब है। सुबह 4 बजे उठकर बिरेंद्रकृष्ण भद्राजी द्वारा महालया सुनना सुकून देने वाला होता है। मां आ रही हैं… साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय आ गया है।''

बता दें कि महालया हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, खासकर बंगाली समुदाय के लिए। इस दिन से दुर्गा पूजा का आरंभ होता है। कहा जाता है कि महालया के दिन ही मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं, और मूर्तिकार इसी दिन उनकी प्रतिमा की आंखें बनाते हैं, जिससे वे जीवंत हो जाती हैं। यह दिन पितृ पक्ष की अमावस्या के साथ भी जुड़ा होता है, जिसमें पितरों को याद किया जाता है और उनको विदाई दी जाती है। बंगाल में इस दिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs PAK Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा और गिल की धमाकेदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला आज दुबई में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...
खेल  क्रिकेट 
IND vs PAK Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा और गिल की धमाकेदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

आज एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दुबई के...
खेल  क्रिकेट 
IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 172

टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM) ने टिहरी झील में 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग संस्थान का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, 25 छात्रों ने सीखा गुर

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (22 सितंबर) को भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन GST...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेक्स्ट जेनरेशन GST अभियान शुरुआत, व्यापारियों और ग्राहकों से होंगे संवाद

मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

लखनऊ।  मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अपर्णा यादव के परिवार गोमती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मां के बाद अब भाई पर भी लखनऊ में जमीन घोटाले का केस दर्ज, BJP नेता अपर्णा यादव के परिवार पर बढ़ा संकट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गलत पैमाइश से नाराज़ होकर की गई थी शाहदीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्रांतर्गत कंकराली सरोवर में होने वाली पुरातन श्री रामलीला की ताडका मंचन लीला के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रामलीला मंचन में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी, कलाकार घायल

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Moradabad Mission Shakti-05: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान