"मुज़फ्फरनगर में प्राचीन बिहारी जैन मंदिर से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब"
.jpeg)
मंदिर समिति के प्रबंधक अमित कुमार जैन एडवोकेट, महामंत्री शीतल जैन CA ने बताया कि सिखेड़ा गांव से 2 किलोमीटर दूर बिहारी क्षेत्र जहाँ पर निर्मित है, अत्यंत प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बताया जाता है कि बिहारी क्षेत्र का सम्बन्ध महाभारत काल से भी रहा है। महाभारत काल में इस क्षेत्र को अनूप शहर के नाम से जाना जाता था। ये वही जगह है, जहां पर पांडव द्रौपदी को जुए में हार गए थे, जिसके पश्चात यह क्षेत्र बु-हारी के नाम से प्रसिद्ध हुआ और वर्तमान समय में बुहारी से तब्दील होकर बिहारी के नाम से जाना जाने लगा। कहा जाता है की महाभारत के समय में पांडव, हस्तिनापुर से बिहारी आने के लिए एक गुप्त गुफा का प्रयोग करते थे।
बिहारी ग्राम में आज भी एक तालाब मौजूद है, जिसे कंची का तालाब कहा जाता है जहाँ पांडव स्नान करके पूजा अर्चना करते थे। बात मुगलकाल की है, जब जैन मंदिरों को नष्ट किया जा रहा था, तब जैन समाज के लोगों ने प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने के लिए, सभी प्रतिमाओं को तालाब में छिपा दिया था। सम्वत 1500 ई. में तालाब से प्रतिमाओं को निकाल कर वर्तमान मंदिर जी में स्थापित किया गया। तत्पश्चात् स्थानीय लोगों का यह मानना है की तालाब में नहाने से सभी प्रकार के चर्म रोग दूर होते है।
वर्तमान में मंदिर जी में मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है जो लगभग 1800 वर्ष प्राचीन बताई जाती है। मूल वेदी में ग्रेनाईट पाषाण की शिला पर भी 26 प्रतिमाएँ श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान की है, जो की दुर्लभ एवं अतिप्राचीन नजर आती है। मंदिर जी की मूल वेदी में कुल 21 प्रतिमाएँ विराजमान है, जो पाषाण एवं अष्ट धातु से बनी है। जिन्हे देखकर मन को अत्यंत शांति का अनुभव होता है। मंदिर में माता पद्मावती एवं उनके ही साथ में क्षेत्रपाल की वेदी भी विराजमान है।
कार्यकम के सभी पात्रो का चयन कूपन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अलका जैन, गणधर गौतम जैन,समारोह गौरव कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) धर्म ध्वजारोहण नरेन्द्र जैन, विपिन जैन, राजीव जैन, प्रदुमन कुमार जैन (सुरेन्द्र नगर), हंस कुमार जैन (शाहपुर वाले) ,स्वागताध्यक्ष नरेश चन्द जैन, अनुज जैन (कलश साड़ीज),वात्सल्य भोजन सचिन जैन, गीतिका जैन, सूर्याश जैन, परिनीत जैन, निहारिका जैन, सुभाष जैन शाहपुर वाले परिवार) जुलूस व्यवस्था नवीन जैन (बॉबी), नवीन जैन (मन्जू), विकास जैन, नितिन जैन, अक्षित जैन (विहारी) कार्यक्रम मुख्य संयोजक :प्रदीप जैन (मेडिकल वाले) मुकेश जैन(मीनू), अजय जैन दीपक जैन मेडिकल, सिद्धांत जैन कवाल वाले, प्रमोद जैन केमिकल , अभिषेक जैन देव कोचिंग , निपुण जैन एडवोकेट, मनीष जैन सुरेन्द्र नगर,पारस जैन, विपिन जैन गद्दे वाले आदि उपस्थित रहे।