स्टेट बैंक ने ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई, नई दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रजिर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नीतिगत दर रेपो रेट में कटौती के बाद अपनी लेंडिंग रेट 0.25 फीसदी घटा दिया है, जिससे मौजूदा और नए कर्जदारों के लिए लोन सस्ता हो गया है। नई दरें 15 दिसंबर, 2025 से लागू होंगी।
बैंक ने जारी एक बयान में बताया कि एसबीआई ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के साथ ही स्टेट बैंक की बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) 0.25 फीसदी घटकर 7.90 फीसदी हो जाएगी। बैंक ने यह कदम रिजर्व बैंक के इस महीने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद उठाया है।
इसके अलावा बैंक ने सभी कार्यकाल के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में भी 0.05 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद एसबीआई की एक साल की मैच्योरिटी वाला एमसीएलआर मौजूदा 8.75 फीसदी से घटकर 8.70 फीसदी हो जाएगा। इसी तरह एक साल की परिपक्वता दर 0.05 फीसदी घटकर क्रमशः 8.75 फीसदी और 8.80 फीसदी तक सस्ती होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां