वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन पायलट मिले, एक की तलाश जारी

On

मुरैना।  मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से आज सुबह अभ्यास के लिए उड़ान भरने के बाद वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान में कुल चार पायलट सवार थे, जिनमें से तीन घायल अवस्था में मिले हैं। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार मिराज सीरिज का एक विमान मुरैना […]

मुरैना।  मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से आज सुबह अभ्यास के लिए उड़ान भरने के बाद वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान में कुल चार पायलट सवार थे, जिनमें से तीन घायल अवस्था में मिले हैं।
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार मिराज सीरिज का एक विमान मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के सुनसान इलाके में गिरा, जबकि सुखोई सीरिज का विमान मुरैना जिले से लगे राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र की सीमा में गिरा है। मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़गढ़ क्षेत्र के मानपुर में विमान का मलबा फैल गया है। वायुसेना की टीम के अलावा पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया है और मलबे वाले क्षेत्र को घेर लिया है, ताकि कोई उसके पास नहीं जा सके।
बताया गया है कि सुखोई 30 और मिराज 2000 विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से सुबह लगभग नौ बजे से दस बजे के बीच अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है कि क्या विमान आकाश में टकराए थे। क्योंकि दोनों विमानों का मलबा कम से कम एक सौ किलोमीटर के अंतर पर मिला है।
सूत्रों के अनुसार वायुसेना की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पायलटों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बताया गया है कि कुल चार पायलट सवार थे, जिनमें से तीन घायल अवस्था में मिले हैं। एक अन्य पायलट को तलाशा जा रहा है।
मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि जिले में विमान गिरने की सूचना के बाद पुलिस बल भी तत्काल सक्रिय हो गया था और पुलिस टीम माैके पर पहुंची।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

सर्वाधिक लोकप्रिय