बजट के दिन रिकॉर्ड तोड़ पहुंचे सोने के रेट, सोने के दाम जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

On

नई दिल्ली, बुधवार को बजट के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने मजबूती दिखाई, जिसकी वजह से सोने का भाव आज नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना आज 561 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाकर 57,426 रुपये प्रति 10 ग्राम के […]

नई दिल्ली, बुधवार को बजट के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने मजबूती दिखाई, जिसकी वजह से सोने का भाव आज नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना आज 561 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाकर 57,426 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी ने भी आज प्रति किलोग्राम 1,123 रुपये की छलांग लगाई।

गौरतलब है कि सोना अपने करीब दो साल पुराने 56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड को पार करने के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार को सोना 57 हजार से रुपये के स्तर से थोड़ा नीचे गिरकर 56,865 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी ये भी पढ़ें  मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी

बुधवार की तेजी के बाद ये चमकीली धातु एक बार फिर 57 हजार के स्तर को पार कर 57,426 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। सोने की अलग अलग श्रेणियों में आज 561 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 328 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है।

एआरसी के बिना एयरबस उड़ाने पर डीजीसीए ने एयर इंडिया पर एक करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना  ये भी पढ़ें  एआरसी के बिना एयरबस उड़ाने पर डीजीसीए ने एयर इंडिया पर एक करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 561 रुपये की तेजी के साथ चढ़ कर 57,426 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत 559 रुपये की उछाल के साथ 57,196 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 514 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती आई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 52,602 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 421 रुपये तेज होकर 43,070 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई जबकि 14 कैरेट (585) सोना आज 328 रुपये महंगा होकर 33,594 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमत के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज तेजी दर्ज की गई। आज के कारोबार में चांदी (999) की कीमत 1,123 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती के साथ उछल कर एक बार फिर 68 हजार रुपये के स्तर से ऊपर चली गई। आज की उछाल के बाद इस चमकीली धातु की कीमत 68,794 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर आ गई।

जानकारों का मानना है कि भारतीय सर्राफा बाजार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव होने के बावजूद ओवरऑल तेजी के संकेत बने हुए हैं। डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी की वजह से भी सोने की कीमत को इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में लगातार सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही कई देशों के सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड रिजर्व को मजबूत करने के लिए की जा रही खरीदारी से भी गोल्ड मार्केट को सपोर्ट मिला है।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का मानना है कि मौजूदा समय में सोने को वैश्विक स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए अगर आने वाले दिनों में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो सोना पहले 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को और फिर इस साल के अंत तक 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक को भी छू सकता है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक नशा-तस्कर अभियुक्त को करीब 1.50 ग्राम अवैध चरस के साथ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया

देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। सोशल मीडिया अकाउंट पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने  को नफरत फैलाने वाले पोस्ट डालने के आरोप में वांछित आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

शामली में विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के लिए प्री-कैम्प आयोजित

शामली। विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के आयोजन की तैयारी के तहत आज विकास भवन सभागार में प्री-कैम्प आयोजित...
शामली 
शामली में विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के लिए प्री-कैम्प आयोजित

शामली मे आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा डीएम ऑफिस

  शामली:  उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में  स्वास्थ्य विभाग की  लापरवाही के चलते  एक अस्पताल द्वारा  आयुष्मान कार्ड  मे आपको...
शामली 
शामली मे आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा डीएम ऑफिस

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को...
Breaking News  बिज़नेस 
डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक नशा-तस्कर अभियुक्त को करीब 1.50 ग्राम अवैध चरस के साथ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया

देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। सोशल मीडिया अकाउंट पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने  को नफरत फैलाने वाले पोस्ट डालने के आरोप में वांछित आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ