घरेलू बाजार में चांदी उछली — आज 4,700 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, चेन्नई और हैदराबाद में सबसे ऊंचे भाव

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 4,200 रुपये से लेकर 4,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। आज कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,56,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,69,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत उछल कर 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,56,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,57,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 1,57,400 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,57,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,69,100 रुपये के स्तर पर बिक रही है।
बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटने का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है, जिसकी वजह से चांदी अपने सर्वोच्च स्तर से 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। हालांकि भारत में शादी का सीजन शुरू हो जाने की वजह से चांदी की कीमत में रुक रुक कर तेजी का रुख भी बन रहा है। इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क होकर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां