घूंघट में गिटार बजाती “वायरल बहू”: मोदीनगर की तान्या सिंह ने संगीत रस्म में किया परफॉर्म, देशभर में वीडियो ने मचाई सनसनी

On

गाज़ियाबाद/मोदीनगर। शादी में बहू की मुंह दिखाई की रस्म तो हर घर में देखी जाती है, लेकिन गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दुल्हन ने ऐसी एंट्री की कि पूरा देश उसके हुनर से मंत्रमुग्ध हो गया। घूंघट ओढ़कर गिटार बजाती और दिलकश आवाज़ में गीत गाती इस नई-नवेली बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें प्यार से “गिटार वाली बहू” कहने लगे हैं।

रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई ये भी पढ़ें  रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज ये भी पढ़ें  देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

यह वीडियो 30 नवंबर 2025 को महिला संगीत के दौरान रिकॉर्ड हुआ था। घूंघट में बैठी बहू गिटार बजाते हुए “एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे…” गाना गा रही हैं। वीडियो में वह मुस्कराते हुए बीच-बीच में अपना घूंघट हल्का-सा ठीक करती दिखती हैं, और उनके आसपास बैठी महिलाएं तालियों से उनका उत्साह बढ़ा रही हैं।

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत ये भी पढ़ें  ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

देशभर से आ रहे कमेंट्स में लोग उनकी आवाज़, आत्मविश्वास और कल्चरल ट्रैडिशन के खूबसूरत मिश्रण की भरपूर तारीफ कर रहे हैं।

जानिए कौन हैं वायरल बहू तान्या सिंह

यह वायरल दुल्हन तान्या सिंह हैं, जो एटा की रहने वाली हैं और इस समय सहारनपुर के मुन्नालाल देवी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

तान्या ने गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के मोहम्मदपुर कदीम निवासी आदित्य गौतम से विवाह किया है।

तान्या और आदित्य की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। परिवारों की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ा और 28 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के त्रियुगी नारायण मंदिर में बेहद सादगी से शादी संपन्न हुई। इनकी शादी में न कोई शोर-शराबा था, न दिखावा—सिर्फ परिवार और सात फेरे।

“पहले ढोलक पर गाया, फिर गिटार उठा लिया” — तान्या

तान्या बताती हैं कि मुंह दिखाई की रस्म में महिलाएं गाना गा रही थीं और ढोलक बजा रही थीं। पहले उन्होंने ढोलक पर गाना गाया, लेकिन उनके पति आदित्य गौतम के कहने पर उन्होंने अपना गिटार उठा लिया।

बस फिर क्या था—जैसे ही उन्होंने गिटार बजाकर गाना शुरू किया, वहां मौजूद किसी महिला ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो रातोंरात वायरल हो गया।

तान्या बताती हैं कि उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि एक साधारण-सा पल उन्हें देशभर में पहचान दिला देगा। वीडियो वायरल होते ही दोस्तों, रिश्तेदारों, छात्रों और परिचितों के फोन आने लगे।

बचपन से संगीत का शौक, लॉकडाउन में सीखा गिटार

तान्या का संगीत से नाता बचपन से है। उनकी मां अच्छी गायिका हैं और चाहती थीं कि तान्या किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करें।

12वीं तक संगीत विषय नहीं था, लेकिन ग्रेजुएशन के समय तान्या के भाई और मां ने उन्हें आगरा के एक संगीत विद्यालय में दाखिला दिलाया।

गिटार उन्होंने कभी प्रोफेशनल तरीके से नहीं सीखा।

कोविड लॉकडाउन के दौरान तान्या ने भाई के गिटार और यूट्यूब ट्यूटोरियल्स की मदद से खुद ही सीखना शुरू किया।

तान्या मुस्कुराते हुए कहती हैं,

“सोचा भी नहीं था कि एक दिन यही गिटार मुझे देशभर में पहचान दिलाएगा।”

घूंघट पर उठी बहस का तान्या ने दिया जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने घूंघट को लेकर सवाल उठाए।

इस पर तान्या ने स्पष्ट किया कि घूंघट कोई मजबूरी नहीं थी।

उन्होंने कहा—

“घूंघट दुल्हन की पहचान है। मैं खुद पूरे रीति-रिवाज़ निभाना चाहती थी। उस दिन मैं बहुत हंस रही थी, इसलिए घूंघट में रहना आसान था। मेरी सास भी सामने बैठी थीं और नजर न लग जाए इसलिए वह घूंघट ठीक करती रहती थीं।”

पति आदित्य गौतम का पूरा साथ

तान्या के पति आदित्य गौतम सहारनपुर में बिजली विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात हैं।

तान्या कहती हैं कि उन्हें दोनों परिवारों का भरपूर समर्थन मिलता है और सबसे बड़ा साथ उनके पति का है।

अब तान्या नियमित रूप से अपने गानों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की तैयारी कर रही हैं।

Views: 285

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कुदरत और प्रदूषण के जानलेवा मेल ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार सुबह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार