गाजियाबाद में कलयुगी बेटे की दरिंदगी: बीमार मां का गला दबाया और बेरहमी से पीटा, अमेरिका से बेटी ने लाइव देखी वारदात

On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद अंतर्गत मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से ममता और रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। संजय नगर सेक्टर तेईस में एक चौवालीस वर्षीय कलयुगी बेटे ने अपनी सत्तर वर्षीय बीमार मां के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने अपनी मां को थप्पड़ों और घूंसों से पीटा और करीब तीस सेकंड तक उनका गला दबाए रखा। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे अमेरिका में बैठी बेटी ने लाइव देखा और पुलिस को सूचना देकर अपनी मां की जान बचाई।

जागृति विहार निवासी भगवान देवी के पति विजयपाल सिंह स्कूल प्रिंसिपल थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। घर में उनका बेटा निशांत राघव उनके साथ रहता है, जबकि बेटी निशा राघव अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मां की बीमारी और अकेलेपन को देखते हुए बेटी ने सुरक्षा के लिहाज से घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे ताकि वह सात समंदर पार से भी मां की देखभाल कर सके। तीस जनवरी को जब निशा ने मोबाइल पर कैमरे की फुटेज देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि भाई निशांत पहले मां के पास आकर बैठा और अचानक उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें  हाफ एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती; पूर्व DGP विक्रम सिंह ने उठाए सवाल

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि निशांत ने बुजुर्ग मां का गला जोर से जकड़ लिया और उन्हें लगातार पीटता रहा। इतना ही नहीं, उसने मां की जीवन रक्षक दवाएं भी जमीन पर फेंक दीं। बदहवास बेटी ने तुरंत यह वीडियो अपने रिश्तेदारों और सोसाइटी के लोगों को भेजकर मदद की गुहार लगाई। वीडियो देखते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने आरोपी निशांत को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें  नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की 'रहस्यमयी' रिहाई पर गिरी गाज: बांदा जेलर निलंबित, अधीक्षक के खिलाफ जाँच के आदेश, पुलिस में हड़कंप

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी निशांत बीसीए पास है और नशे का आदी है। नशे की लत के कारण ही उसका अपनी पत्नी ममता से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में लंबित है। निशांत करीब तीन महीने पहले ही नोएडा के एक नशामुक्ति केंद्र से उपचार कराकर लौटा था। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुजुर्ग महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने समाज में बुजुर्गों की सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के पतन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद के गोविंदपुरम में शराब पार्टी के बाद खूनी संघर्ष की आहट, दोनों पक्षों की ओर से सरेराह हवाई फायरिंग

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पटना नीट अभ्यर्थी मौत केस: सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की टाइमलाइन में विरोधाभास

         पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित रेप...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना नीट अभ्यर्थी मौत केस: सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की टाइमलाइन में विरोधाभास

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, दुनिया भर में बना चर्चा का विषय

   नई दिल्ली। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और अर्थपूर्ण जीवन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, दुनिया भर में बना चर्चा का विषय

बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

   पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी के कारण एक और...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। आनगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।योगी सरकार ने एक साथ 68,236 राज्य कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

बागपत। लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया। बजट भाषण के...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला