गाजियाबाद में दूधेश्वर मंदिर के बाहर भक्तो से अभद्रता का मामला, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद। गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा उमड़ पड़ी। इस वजह से मंदिर के बाहर बनी लाइनों में अव्यवस्था फैल गई। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में मशक्कत करते रहे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसे भी मारे। सोशल मीडिया में इसकी वीडियो वायरल हो रही है। डीसीपी (नगर) निपुण […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा उमड़ पड़ी। इस वजह से मंदिर के बाहर बनी लाइनों में अव्यवस्था फैल गई। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में मशक्कत करते रहे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसे भी मारे। सोशल मीडिया में इसकी वीडियो वायरल हो रही है।
डीसीपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया और दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतार जीटी रोड पर पुलिस चौकी से शुरू होकर मंदिर के अंदर तक थी। पहले एक लाइन बनी, फिर दो और फिर तीन लाइनें हो गईं। श्रद्धालु तीनों लाइनों में ठसाठस खड़े हुए थे। इस बीच जब लाइनों में धक्का-मुक्की शुरू हुई तो कुछ श्रद्धालु लाइनों से बाहर निकल आए। इससे मंदिर परिसर के बाहर व्यवस्था बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियांये देख वहां खड़े 2-3 पुलिसवाले आए और श्रद्धालुओं को पीटकर धकेलना शुरू कर दिया। इससे जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु को लात मारते हुए दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस के इस व्यवहार को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां