गाजियाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से गाजियाबाद में शुरू हो रही हैं। जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार कुल 53,888 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी, जिनमें 10वीं के 28,574 और 12वीं के 25,314 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

नोएडा लोक मंच ने एसएल फाउंडेशन के चेयरपर्सन का संस्कार अध्ययन केंद्र में किया स्वागत ये भी पढ़ें  नोएडा लोक मंच ने एसएल फाउंडेशन के चेयरपर्सन का संस्कार अध्ययन केंद्र में किया स्वागत

जिले को पांच जोनों में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण करेंगे। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी 64 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी केंद्र पर ऐसा करते पकड़े जाने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन ये भी पढ़ें  ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास डिजिटल डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। छात्रों के मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस ये भी पढ़ें  गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

नंदग्राम स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो।

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: एक करोड़ की लागत से बने आरोग्य पथ पर पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एक करोड़ की लागत से बने आरोग्य पथ पर पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभालने वाली जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. एक बार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

शामली। गैस सप्लाई में आई कमी के चलते जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने...
शामली 
शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

उत्तर प्रदेश

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर