गुरुग्राम में बिल्डर की 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी जब्त, हरेरा ने की बड़ी कार्यवाही

On

गुरुग्राम। हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम ने रियल एस्टेट प्रमोटर जेएमएस इंफ्रा रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड की बैंक गारंटी को जब्त कर लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि प्रमोटर मार्च-2022 में रेरा पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) लेते समय की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहा था। पंजीकरण प्रमाण पत्र की शर्तों […]

गुरुग्राम। हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम ने रियल एस्टेट प्रमोटर जेएमएस इंफ्रा रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड की बैंक गारंटी को जब्त कर लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि प्रमोटर मार्च-2022 में रेरा पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) लेते समय की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहा था।

पंजीकरण प्रमाण पत्र की शर्तों के अनुसार प्रमोटर को रेरा पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर अनुमोदित सेवा योजनाओं, अनुमानों और परियोजना की अनुमोदित जोनिंग योजना प्राधिकरण को प्रस्तुत करनी  थी।

गुरुग्राम में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सडक़ों का सीएम नायब सैनी ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  गुरुग्राम में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सडक़ों का सीएम नायब सैनी ने लिया संज्ञान

प्रमोटर ने दोनों शर्तों के लिए 25-25 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर अथॉरिटी के पास जमा किए थे। बिल्डर की ओर से सेवा योजनाओं और अनुमानों को समय पर प्रस्तुत करने के लिए सुरक्षा के रूप में बैंक गारंटी जमा की गई थी। पंजीकरण प्रमाण पत्र में बताए अनुसार अनुमोदित जोनिंग योजना जो मार्च 2022 में हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा प्रमोटर को जारी की गई थी।

इस विषय में 16 जनवरी को प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है। प्रमोटर ने निर्धारित समय अवधि के भीतर पंजीकरण प्रमाण पत्र की शर्तों का पालन नहीं किया है। इसलिए प्रमोटर द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी को प्राधिकरण द्वारा जब्त किया जा रहा है।

प्रमोटर ने गुरुग्राम के सेक्टर-95 में दीन दयाल जन आवास योजना (डीडीजेएवाई) योजना के तहत अपनी प्लॉट की गई कॉलोनी द नेशन के लिए रेरा पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया था। प्राधिकरण के आदेशों में यह भी कहा गया कि प्रमोटर ने अपनी प्रतिबद्धताओं पर चूक की है, जो एक अपराध है। यही कारण है कि प्राधिकरण ने बैंक गारंटी को जब्त कर लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली: खेडीकरमू में बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गई

शामली। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में जिला...
शामली 
शामली: खेडीकरमू में बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गई

Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

आज के समय में खेती सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि समझदारी और सही तकनीक का खेल बन चुकी है। देश के...
कृषि 
Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान जनपद गौतमबुद्व नगर       इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

शामली। विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एमएलसी किरण पाल कश्यप ने सरकार पर पिछड़े...
शामली 
शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

   गाजियाबाद। भारत-यूएस ट्रेड डील घरेलू प्लास्टिक निर्यातकों के लिए व्यापार का बड़ा अवसर लेकर आई है और इससे अमेरिकी प्लास्टिक...
Breaking News  बिज़नेस 
भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

मुरादाबाद, 10 फरवरी 2026। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

   इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा फॉर्म सात को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत