दिल्ली पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों से ऑक्शन में पुरानी गाड़ियां खरीदता था […]
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुन्ना के रूप में हुई है।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों से ऑक्शन में पुरानी गाड़ियां खरीदता था और उन गाड़ियों के कागजात को दिल्ली से चोरी की गई गाड़ियों में लगाकर बेचने का काम करता था। आरोपित साल 2020 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के चार वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि निजामुद्दीन इलाके में एक आरोपी चोरी के वाहनों की डीलिंग करता है, जिसका नाम मुन्ना है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मुन्ना ने बताया कि बागपत का रहने वाला रहीसुद्दीन और टिकरी कला का रहने वाले सुनील के साथ मिलकर वह वाहन चोरी का गैंग चलाता है।
पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी की चार कारें बरामद की हैं। इसके अलावा कई फर्जी नंबर प्लेट्स भी बरामद किये गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां