दिल्ली में यमुना बाढ़ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अपडेट और राहत कार्यों की समीक्षा

On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना के जलस्तर में फिलहाल गिरावट जारी है और दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। यमुना का जलस्तर शुक्रवार शाम सात बजे 207.09 दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद हालात पर लगातार निगरानी रख रही है और प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की 24x7 मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय सुविधाओं के अलावा जरूरी मदद लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित फसलों का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

राजधानी में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों के हालात और पीड़ितों को जरूरी मदद को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ से डिविजनल कमिश्नर व सभी जिलों के डीएम के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की और जरूरी व स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है और संभव है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं। इसके बावजूद हमारी सरकार बाढ़ प्रभावितों की लगातार मदद में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अफसरों को कहा गया है कि वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों में चौबीस घंटे निगरानी रखें और राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय व अन्य जरूरी सेवाओं का उचित प्रबंध करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों की जान-माल की रक्षा करना हमारी सरकार का प्रमुख दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण यमुना में आई बाढ़ के कारण नदी के निचले इलाकों में बसे लोगों को वहां से हटाना पड़ा। इमारी सरकार ने इन बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविरों का इतंजाम किया है और वहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डीएम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रख रहा है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर वे क्षेत्र के सामाजिक संगठनों की भी मदद लें ताकि बाढ़ प्रभावितों को त्वरित व समय पर मदद मिल सके। सभी डीएम को यह भी निर्देश दिए गए हैं बाढ़ प्रभावित किसानों के मवेशियों व अन्य जानवरों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जाए और उनके चारे आदि की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकारी अमला प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी प्रकार की गंभीर नुकसान से बचा जा सके। यही हमारी सरकार का नैतिक व प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने डीएम को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि वे बाढ़ से प्रभावित फसलों का भी आकलन करें ताकि उन्हें पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने पर भी गंभीरतापूर्वक विचार किया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली के सांसद, सरकार के मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इस जन-सहभागिता से राहत कार्य और अधिक प्रभावी हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा के निकटवर्ती इलाकों की दो-एक ड्रेनों का पानी दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों के खेतों आदि में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने संबंधित डीएम को निर्देश जारी किए हैं, इस मसले का जल्द समाधान किया जाए और हरियाणा के संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर वहां की ड्रेनों का सिस्टम ठीक करवाया जाए। डीएम ने सूचित किया है कि वहां कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के जीवन और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा पर सरकार का पूरा तंत्र सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों, आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्य सेवाओं की टीमें हर समय तैयार हैं। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तैयार है।

इसके अलावा आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें दिल्ली एवं देशभर में बनी बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री, भाजपा सांसद और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितो से मिलने शास्त्री पार्क पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि दिल्ली के तमाम इलाकों में बाढ़ आई है, यमुना नदी के किनारे रहने वाले गरीब लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। लेकिन यहां उन्हें खाना और पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। इनके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

केजरीवाल ने कहा कि राहत कैंपो में समय पर भोजन नहीं मिल रहा है, पीने के पानी की समस्या है और साथ ही मच्छरों का प्रकोप है लेकिन इसे कम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि राहत कैंपो में रहने वाले लोगों ने बताया कि टेंट कल ही लगाए गए थे, जबकि पहले से ही बारिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि सभी जानते है कि यह एक प्राकृतिक आपदा है लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि राहत शिविरों में लोगों को सभी सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर जगह जलजमाव है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। समय पर गाद न निकालना, नालों की सफाई समय पर नहीं हुई।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कि कहा कि आज दिल्ली बाढ़ के पानी के साथ-साथ गड्ढों धंसती सड़कों से परेशान है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़के बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सड़कों पर भरे पानी की वजह से वाहन कुछ दूर चलने पर ही गड्डों में धंस रहे है। दिल्ली की सड़कों पर लोग अपने जीवन को दाव पर लगाकर चल रहे है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार पिछले 7 महीनों में दिल्ली की सड़कों को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। अलीपुर हाईवे पर 5 फुट का गड्डा, सदर बाजार, चांदनी चौक, लाल किला को जोड़ने वाली सड़क पर सीवर के पानी और गड्डों के कारण लोगों का चलना दुभर हो गया है। सोनिया विहार पुश्ता धंस चुका है। मुंडका, गीता कॉलोनी, नजफगढ़, बापरोला, बाहरी क्षेत्र और दिल्ली देहता के गांवों में सड़कों पर गहरे गड्डों के कारण ट्रैफिक जाम और छोटे वाहनों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि 25 जून को दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 1400 किलोमीटर सड़कों पर एक ही दिन में 3,433 गड्ढों की मरम्मत करके ‘विश्व रिकॉर्ड’ बनाने का जो दावा किया था, उस झूठ का खुलासा बारिश के बाद उजागर हो चुका है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

गाजियाबाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलते वाहन में लगी आग, चालक सुरक्षित

गाजियाबाद। गाजियाबाद-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक आर्टिका कार में अचानक आग लग गई। कार में लगे सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलते वाहन में लगी आग, चालक सुरक्षित

सहारनपुर में शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट पर कार्यशाला, भूजल संरक्षण पर जोर

सहारनपुर। अमृत 2.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) व पीपुल्स साइंस इन्स्टीट्यूट देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ‘शैलो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट पर कार्यशाला, भूजल संरक्षण पर जोर

शामलीः सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 2.51 लाख रुपये की मदद दी

शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड  पर राष्ट्रीय लोकदल के विधायक...
शामली 
शामलीः सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 2.51 लाख रुपये की मदद दी

सहारनपुर पुलिस ने UPS और बैटरी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने UPS और बैटरी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

शामली: संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतों में से केवल 13 का हुआ निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

शामली। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में हुआ।...
शामली 
शामली: संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतों में से केवल 13 का हुआ निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट पर कार्यशाला, भूजल संरक्षण पर जोर

सहारनपुर। अमृत 2.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) व पीपुल्स साइंस इन्स्टीट्यूट देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ‘शैलो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट पर कार्यशाला, भूजल संरक्षण पर जोर

सहारनपुर पुलिस ने UPS और बैटरी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने UPS और बैटरी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर: सीएम योगी के दौरे से पहले युवा कांग्रेस, शिक्षक संघ और भाकियू के नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

सहारनपुर। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को शांति पूर्ण ढंग से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सीएम योगी के दौरे से पहले युवा कांग्रेस, शिक्षक संघ और भाकियू के नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार