दिल्ली शराब घोटाला केस: आरोपी अरुण पिल्लई के वकील की दलील, सीबीआई के सीडीआर पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने पर सुनवाई हुई। आरोपी अरुण रामचंद्र पिल्लई के वकील ने सीबीआई के सीडीआर पर सवाल उठाए। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 4 फरवरी को भी होगी। आरोपी अरुण पिल्लई के वकील ने कहा कि सीबीआई ने अरुण पिल्लई के जिस फोन का सीडीआर दिया है, वो फोन उस दिन एक्टिव नहीं हुआ था। वो उसके एक दिन बाद एक्टिवेट हुआ था, तो कैसे उसकी लोकेशन वेरीफाई की जा सकी है? जिस समय मीटिंग की बात कही जा रही है, उस समय मोबाइल सीडीआर यानी उनकी लोकेशन निजामुद्दीन पर थी। कैसे कहा जा रहा है कि वे ओबेरॉय होटल में थे?
सीआरपीसी 164 के बाद 161 का भी बयान दर्ज किया गया, जबकि ऐसा नहीं होता है। जिस मोबाइल नंबर को अरुण पिल्लई का बताया गया है, उसका क्या सबूत है कि यह फोन नंबर पिल्लई का ही है? सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेकर अदालत सुनवाई कर रही है। सीबीआई ने इस चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य को भी आरोपी बनाया है।
बता दें कि कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पहले दिल्ली हाईकोर्ट से हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को जमानत मिल चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, पिल्लई इस घोटाले से जुड़े दक्षिण भारतीय व्यवसायियों के समूह में शामिल है। इस समूह में कथित तौर पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता, अरबिंदो फार्मा के प्रवर्तक शरत रेड्डी, श्रीनिवासुलु रेड्डी और उनके बेटे राघव मगुंटा और अन्य शामिल हैं।
पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने पिल्लई की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया था और मामले में ईडी से जवाब मांगा था। इससे पहले जून 2023 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि मामले में उनकी संलिप्तता अन्य आरोपियों की तुलना में अधिक गंभीर है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां