दिल्ली के महरौली में मुठभेड़: पुलिस ने बदमाश कनिष्क उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया, हेड कांस्टेबल घायल

On

महरौली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने जैसे ही महरौली के पास बदमाश को रोका, उसने रोकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर दी।

 

और पढ़ें गाजियाबाद में आपसी विवाद के दौरान मां-बेटी पर पड़ोसी के परिवार सहित हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

और पढ़ें गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

बदमाश ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें हेड कांस्टेबल रविंद्र घायल हो गए। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मियों के ब्लडप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में महरौली थाना पुलिस ने चार राउंड फायरिंग कर बदमाश को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू के रूप में हुई है।

और पढ़ें दिल्ली में एएटीएस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

 

पुलिस के अनुसार, वह अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ कई मामले आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है, जिसका उपयोग आरोपी वारदात के दौरान कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हाल में किन वारदातों में शामिल रहा है और हथियार कहां से लाया था।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इसके ऊपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल और बदमाश विशाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। विशाल के साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इससे पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

मानव जीवन में ईर्ष्या, काम, द्वेष, क्रोध, मोह और चिंता जैसे विकार समय-समय पर जन्म लेते रहते हैं। जब कोई...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष - अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

  मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे टॉक...
मनोरंजन 
करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय समाचार माध्यमों, खासकर टीवी चैनल एनडीटीवी और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर देश के खिलाफ गलत, झूठी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पालड़ी के पास शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम

Rampur News: दढ़ियाल क्षेत्र में शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम