दिल्ली में अवैध दवा सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। राजधानी में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पश्चिमी दिल्ली में सक्रिय एक अवैध दवा आपूर्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का बेहतरीन उदाहरण बताया है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया राज्य औषधि नियंत्रक (स्टेट ड्रग कंट्रोलर) विभाग के साथ समन्वय में की गई।

 

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी ये भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने रविवार को बताया कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में प्रीकर्सर केमिकल, सिंथेटिक ड्रग्स और कुछ फार्मास्यूटिकल दवाओं के नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग और अवैध डायवर्जन की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी। इसी के मद्देनजर पुलिस टीम को सक्रिय ड्रग सप्लायर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। 22 सितंबर 2025 को एएनटीएफ की टीम, जिसमें एसआई कृष्ण कुमार ने पश्चिमी जिले के पीरागढ़ी स्थित डीटीसी डिपो के पास खुफिया जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि सुदर्शन पार्क निवासी विनय मल्होत्रा उर्फ शिवम (47), जो पश्चिम विहार के ए-2 ब्लॉक में “शिवम मेडिकोज” नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है। बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल और अन्य प्रतिबंधित दवाएं अवैध रूप से स्टॉक कर सप्लाई कर रहा है।

श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग ये भी पढ़ें  श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग

 

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर मोहम्मद हमीद को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें 3,360 ट्रामाडोल कैप्सूल (करीब 2 किलोग्राम वजन) और 84 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप (प्रत्येक 100 एमएल, कुल 8.4 लीटर) बरामद हुए। आरोपी वैध बिल, प्रिस्क्रिप्शन या स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने बरामद दवाओं को अवैध कब्जा घोषित किया। पुलिस उपायुक्त के अनुसार क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ में विनय ने खुलासा किया कि वह प्रतिबंधित दवाएं रघुबीर नगर स्थित “अग्रवाल मेडिप्लस” के संचालक चंदन बंसल (40), निवासी विष्णु गार्डन, से खरीदता था। जांच में सामने आया कि चंदन बंसल बिना वैध मांग पत्र और उचित वित्तीय रिकॉर्ड के दवाओं की सप्लाई कर रहा था तथा ट्रामाडोल कैप्सूल का अनिवार्य स्टॉक रजिस्टर भी नहीं रख रहा था। कई फर्मों ने उन दवाओं की खरीद से इनकार किया जिनके बिल आरोपी द्वारा दिखाए गए थे, जिससे रिकॉर्ड फर्जी पाए गए और नियंत्रित दवाओं के अवैध डायवर्जन की पुष्टि हुई। 11 फरवरी 2026 को धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस पर जांच में शामिल हुए चंदन बंसल को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन की जांच कर रही है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव