दफ्तर से घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बीती रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। अभी तक इस मामले में बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। महिला आउटर रिंग […]
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बीती रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। अभी तक इस मामले में बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
महिला आउटर रिंग रोड के मीरा बाग की ट्रैफिक लाइट के पास मौजूद थी। वह स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और महिला को गोली मारकर फरार हो गए। महिला फ्लिपकार्ट में नौकरी करती थी और उसके तीन बच्चे भी हैं।
ये भी पढ़ें भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ावारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत स्थानीय पुलिस और पीसीआर की टीम पहुंची। बाद में छानबीन के लिए अपराध शाखा और एफएसएल को टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए।
पुलिस इस मामले में घटनास्थल और उस रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, जिससे की आरोपितों का कोई सुराग मिल सके। महिला के शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि महिला को कितनी गोलियां लगी है।
पुलिस मृतक महिला के परिजन, जानकार और सहकर्मियों से पूछताछ भी कर रही है, जिससे की यह पता चल सके कि क्या महिला का किसी से विवाद था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां