लालकिले से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखा रावण दहन, विजयदशमी पर्व पर रही भव्यता

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान से विजयदशमी का भव्य उत्सव पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गया। यहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयदशमी कार्यक्रम में शिरकत की और रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों के दहन का नजारा देखा।
जैसे ही अग्नि की लपटों में रावण का विशाल पुतला धधक कर राख हुआ, पूरे मैदान में ""जय श्रीराम"" के नारों से गूंज उठी। विजयादशमी के इस पारंपरिक आयोजन में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने सत्य की असत्य पर जीत और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक मना कर उल्लास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान रामायण आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण, सीता और भगवान राम के अद्भुत मंचन ने दर्शकों को त्रेतायुग की छवि का आभास कराया।
राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी ने इस बार के आयोजन को और खास बना दिया। उन्होंने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।