कभी महात्मा गांधी की चिंता न करने वाले कर रहे है विधेयक के नाम पर आपत्ति: अनुराग
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग सिंह ठाकुर ने 'वीबी जी रामजी' विधेयक को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि जो लोग मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति कर रहे हैं उन्होंने कभी महात्मा गांधी की चिंता नहीं की है। ठाकुर ने कल देर रात लोकसभा में ''वीबी जी रामजी विधेयक'' चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांधी जी के नाम पर राजनीति कर रहे है और इन्हीं लोगों ने पहले इसे जवाहर रोजगार योजना नाम दिया तब उन्हें गांधी की याद क्यों नहीं आई। उन्हें समझना चाहिए कि भाजपा 'कामदार है नामदार तो विपक्ष के वे लोग हैं जो आरोप लगाने पर भरोसा करते हैं।
ठाकुर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है और नाम बदलने का आरोप लगाना गलत है सरकार यह विधेयक ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लायी है। भाजपा के ही डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि सरकार जो विधेयक लेकर आई है उसमें पारदर्शिता है और इसी से परेशान होकर विपक्ष के कई दलों के लोग विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधेयक कितना महत्वपूर्ण है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रात के डेढ़ बजे भी सदन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर सहित कई प्रमुख मंत्री बैठे हुए हैं।
