नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने आज 25-25 हजार के दो इनामिया वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश चोरी व छपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। थाना फेस-वन पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश के खिलाफ दिल्ली व नोएडा के थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में 50 मुकदमे दर्ज है। वहीं थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश पर दो मुकदमें दर्ज है। 
 
थाना फेस-1 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 25  हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ विनोद पुत्र अशोक को थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-14ए से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त  गोलू उर्फ विनोद द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी सह अभियुक्त के साथ चोरी और स्नैचिंग जैसी घटना करता था। अभियुक्त आमतौर पर कंपनियों के बाहर या सड़क पर खड़े वाहनों की रैकी करता था और उन्हें चोरी करता था। इसके अलावा, चोरी किए गए वाहनों का प्रयोग करके वह स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। गोलू उर्फ विनोद का साथी दानिश पुत्र मंजूर अली को थाना फेस-वन पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभियुक्त गोलू मौके से फरार हो गया था।  उन्होंने बताया कि अभियुक्त गोलू के खिलाफ दिल्ली और नोएडा में करीब 50 से अधिक मामले पंजीकृत हैं। 
 
वहीं थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त नितिन उर्फ विपिन कठेरिया पुत्र अशोक कठेरिया को ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-60  से गिरफ्तार किया  है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत नोएडा प्राधिकरण की सेक्टर-60 स्थित नर्सरी से  दो ट्रैक्टर चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था । उनकी निशानदेही पर चोरी गए दोनों ट्रैक्टरों के साथ एक अन्य चोरी का ट्रैक्टर, रैकी करने में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, एक वैगनआर कार तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया था । उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण घटना से पहले सुनसान स्थानों की रेकी कर रात के समय ट्रैक्टरों को निशाना बनाते थे और मौका पाकर उन्हें चोरी कर ले जाते थे। उक्त प्रकरण में अभियुक्त नितिन उर्फ विपिन कठेरिया लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम