नोएडा डीएनडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, राजनाथ सिंह पहुंचे ग्रेटर नोएडा

नोएडा। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाते समय नोएडा में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं भाजपा ज़िंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। 
 
शनिवार शाम को भाजपा नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का  ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय डीएनडी पर भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित रहेl स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग को पुष्पवर्षा, नारों, बैनरों एवं झंडों से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूर्णतः राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
स्वागत कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से राजनाथ सिंह का भव्य अभिनंदन किया।
 
स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान महेश चौहान ने बताया कि रक्षामंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, मंडलों, प्रकोष्ठों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अनुशासन, संगठनात्मक मर्यादा और समर्पण भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि यह स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा संगठन की शक्ति, अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक बना। यह आयोजन  स्पष्ट संदेश देता है कि भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ता दोनों ही राष्ट्रहित, विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।
 
Alternate Headline (english) Custom Title (hindi) Meta Description Meta Keywords(hindi And english MIX) tags(hindi And english) Robots
Views: 55

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

उत्तर प्रदेश

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं