ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा। मानसिक तनाव के चलते एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने […]
ग्रेटर नोएडा। मानसिक तनाव के चलते एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के खैर क्षेत्र की रहने वाली चांदनी सोनी पत्नी जितेंद्र वर्मा की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते 3 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायलउन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद अलीगढ़ पुलिस करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां