नोएडा पुलिस ने लाखों के गहने और सामान चोरी करने वाले गिरोह की महिला सहित चार सदस्य किये गिरफ्तार
नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस द्वारा रेकी करके घरों में चोरी करने वाले गिरोह के महिला सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की कार, 2 मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण, विदेशी करेंसी, 45 हजार रुपए से अधिक नगद और घरेलू अन्य सामान बरामद किया।
मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक स्थित एक घर में रहने वाला परिवार दो दिन पूर्व यात्रा में गया था,जिसके पश्चात यात्रा के उपरांत परिवार घर पहुंचा तो उनके घर में प्रवेश करने बाद घर में काफी सारा सामान बिखरा हुआ मिला और घर के अंदर रखे काफी सारा घरेलू सामान गायब मिला जहां परिवार द्वारा घर के कीमती सामान की जांच की गई जो मौके पर मौजूद नहीं मिली जिसका उन्हें चोरी होना पाया और परिवार के मुखिया द्वारा सेक्टर 49 थाना में आकर लिखित शिकायत दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
ये भी पढ़ें मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'
जिसकी गहन जांच पड़ताल करते हुए आस पास इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें पुलिस को एक लाल रंग की कार सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध दिखाई दी जिसमें से एक महिला सहित तीन लोग चोरी की घटना को अंजाम देकर जाते दिखाई दिए, जिस घर में चोरी की वारदात की गई उसके आस पास के घरों के कई सीसीटीवी की जांच की गई जिसमें वही संदिग्ध लाल रंग की कार आती जाती दिखाई दी,और पुलिस टीम द्वारा कार नंबर प्लेट तफ्तीश करती हुई चोर गिरोह तक पहुंची, जिन्हें चोरी किए गए घरों के पूर्ण सामान को बरामद कर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि चोर गिरोह के सरगना और उसके साथ चोरी की घटना शामिल उसकी पत्नी और शाले व उसके एक अन्य मित्र चारों लोगों ने मिलकर घर की रेकी कर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए चोर गिरोह के दो सदस्यों पर पहले से कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां