नोएडा में महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान
.jpg)
नोएडा, गौतमबुद्ध नगर। नोएडा में एक महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के जरिए आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाया, लेकिन समय रहते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसकी जान बचा ली। महिला को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद थाना सेक्टर-20 की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मात्र 3 मिनट में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत महिला को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में महिला का इलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। महिला के आरोपों की सत्यता की जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है।