ग्रेटर नोएडा में जमीन नाम करवाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता पर ही चला दी गोली
ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के समाधिपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने पिता के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि आरोपी अपने पिता के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम करवाना चाह रहा था। इस बात को […]
ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के समाधिपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने पिता के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि आरोपी अपने पिता के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम करवाना चाह रहा था। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि समाधिपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र सिंह के तीन बेटे हैं। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा धर्मेंद्र गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहा है। पिछले 2 वर्ष से धर्मेंद्र परिवार से अलग है। वह आए दिन जमीन अपने नाम कराने को लेकर घर में झगड़ा करता है।
वह पिता और अपने दो भाइयों के साथ गाली-गलौज करता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राजेंद्र खेतों की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर धर्मेंद्र खेत पर पहुंचा, वहां पर धर्मेंद्र ने तमंचे से पिता राजेंद्र के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली राजेंद्र के कान के पास से गुजर गई।
गोली चलाने के बाद धर्मेंद्र मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां