नोएडा में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, शादी से इंकार पर मारी थी गोली
नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में 28 नवंबर को प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में आरोपी को बिहार प्रदेश के जनपद भोजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के पास से बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने जब युवती से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया था। इस बात से वह आक्रोशित था।
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते 28 नवंबर की रात को की याकूबपुर गांव में रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती सोनू को उसके प्रेमी कृष्ण कुमार पुत्र राज किशोर पाण्डेय ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी हत्या करने के बाद नोएडा से बिहार भाग गया था।
उन्होंने बताया कि अमरोहा के आदमपुर की रहने वाली सोनू नोएडा के याकूबपुर गांव में किराये पर रहती थी। उसकी जान-पहचान बिहार के कृष्णा से थी। पूर्व में दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों में प्रेम संबंध भी हो गए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पिछले कुछ समय से कृष्णा अपनी प्रेमिका सोनू से शादी करने के लिए बोल रहा था, लेकिन सोनू शादी के लिए राजी नहीं थी। सोनू ने कृष्णा से बात भी करनी बंद कर दी थी। यहां तक कि फोन भी नहीं उठा रही थी। इसी कड़ी में कृष्णा घटना वालेू दिन सोनू के कमरे पर पहुंचा। दोनों में काफी देर तक झगड़ा हुआ। सोनू के नहीं मानने पर कृष्णा ने सोनू की छाती पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सोनू कमरे से निकल कर भाग गया था।
डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त कृष्णा अगस्त 2025 में चोरी के आरोप में थाना सेक्टर-142 से जेल जा चुका है। अभियुक्त ने जेल से छूटने के बाद मृतका से दोबारा बात करने की कोशिश की तो मृतका ने बात करने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद अभियुक्त अपने घर बिहार से नोएडा आ गया और मृतका के किराये के आवास पर ग्राम याकूबपुर पहुंचकर उसके कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नें मृतक की बहनो पर भी जान लेवा हमला किया किन्तु पिस्टल में गोली फँस जाने के कारण असफल रहा। हत्या करने के बाद अभियुक्त ने पिस्टल सेक्टर-85 में झाड़ियो में छिपाकर भाग गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये 3 टीमें गाठित की गयी जिसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात व बिहार आदि राज्यों में अभियुक्त के ठिकानों पर तलाश की गयी। बिहार पुलिस की सहायता से थाना फेस -2 पुलिस द्वारा अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित कर ट्रांजिट रिमांड के उपरान्त थाना फेस-2 लाया गया।
