सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान में मिले अधिकारों को कम करने का प्रयास कर रही है इसलिए हम सब का दायित्व है कि पीडीए कैंप में अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने का काम किया जाए, ताकि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रह सके।
राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक आज अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस एवं मासिक बैठक में एसआईआर की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए एसआईआर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इससे बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जगह-जगह कैंप लगाकर एसआईआर कैंप में बीएलओ का सहयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वोट बनवाने का काम करें।
राष्ट्रीय सचिव डॉ.भुवन भाष्कर जोशी ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने संविधान में इतने अधिकार दिए हुए हैं कि कोई भी उन्हें वोट के अधिकार से वंचित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वह अपने पर प्रपत्रों को भरकर 11 दिसंबर से पहले अपने बीएलओ के पास जमा कर दे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना शुरू कर दें, ताकि उत्तर प्रदेश में जन कल्याणकारी सरकार का गठन हो सकें।
जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कैंपों में जाकर मतदाता सूची की गहनता से जांच करें और एक-एक वोट पर नजर रखकर उनके प्रपत्र बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यही जीत का आधार बनेगा। बैठक को विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली खान, सांसद हाजी फजलुर रहमान, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक माविया अली, प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, चौधरी साजिद, कार्तिक राणा, रूही अंजुम, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, पूर्व मंत्री लियाकत अली, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, संदीप सैनी, राजकुमार घाटेडा, राजेश शर्मा, रमेश पंवार, चौधरी अख्तर, अबुबकर चौधरी, फरहाद आलम व अमित आदि मौजूद रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
