नोएडा: चिपियाना बुजुर्ग हत्याकांड में पत्नी और चचेरे भाई को उम्रकैद की सजा

On

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम चिपियाना बुजुर्ग में बीते वर्ष एक शख्स की हुई हत्या के मामले में कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया गया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा मिश्रा की अदालत ने उक्त हत्या के मामले में मृतक की पत्नी कमला और मृतक के चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सु को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को छह-छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

एडीजीसी क्राइम नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2014 का है। जब बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम चिपियाना बुजुर्ग में राजकुमार का शव उसके ही घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला था। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य ने अदालत को इस निष्कर्ष पर पहुंचाया कि यह पूर्वनियोजित हत्या का मामला है।

उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

अभियोजन के अनुसार वादी अमरपाल ने 17 जून 2014 को पुलिस को लिखित तहरीर दी थी कि उनके बड़े भाई राजकुमार उर्फ कल्लू की हत्या उसकी पत्नी कमला और चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने की है। तहरीर में कहा गया था कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। घटना की रात 15-16 जून 2014 को वादी अपने निर्माणाधीन मकान गया था। जो मृतक के घर से सटा हुआ था। वहां उसने देखा कि मृतक राजकुमार के घर में जोरदार झगड़ा और मारपीट हो रही थी। कमला और पुष्पेंद्र, राजकुमार को पीट रहे थे। वादी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसे धक्का देकर भगा दिया गया। अगली सुबह जब ग्रामीण एकत्र हुए तो राजकुमार का शव घर के अंदर आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला। पहले इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

अदालत ने आज दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य की हर कड़ी मजबूत है। मृतक के घर रात में सिर्फ कमला और पुष्पेंद्र मौजूद थे। मृतक और आरोपियों के बीच झगड़े की पुष्टि गवाहों ने की। मृत्यु का समय वही था जब झगड़ा हुआ था। घर के अंदर किसी और के प्रवेश का कोई प्रमाण नहीं। शव घर के अंदर सुरक्षित परिसर में मिला। शव पर मिले चोटों के निशान संघर्ष का परिणाम थे। इन सभी परिस्थितियों ने अदालत को इस निष्कर्ष पर पहुंचाया कि हत्या कमला और पुष्पेंद्र ने ही की है। अदालत ने कहा कि आरोपियों ने अपने बचाव में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। घर के भीतर हुई मारपीट से बेखबर रहने की बात अस्वाभाविक है। इसलिए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। अदालत ने कहा कि मामला रेयर ऑफ द रेयरेस्ट श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए मृत्युदंड की जगह आजीवन कारावास उपयुक्त है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त  ये भी पढ़ें  नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष, तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में संगीत बजाना खूनी संघर्ष की वजह बन गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष,  तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा में मकान की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार टोल प्लाजा पर एक बार फिर तनाव का माहौल है। शराब के नशे में धुत होकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार