मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर
मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्याप्त है। शनिवार शाम लगभग छह बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके जाने को विधि जगत ने एक अपूरणीय क्षति बताया है। जयप्रकाश आज़ाद अपने ज्ञान, सरल स्वभाव और वर्षों की कानूनी सेवाओं के कारण अधिवक्ता समाज में विशेष सम्मान रखते थे। उनके पुत्र ऋषिकेश एम्स में डीन पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह समाजसेवी मनेश गुप्ता के बड़े भाई भी थे।
दिवंगत अधिवक्ता की पार्थिव देह चिकित्सकीय औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल को सौंप दी गई है।
उनके निधन पर रायल बुलेटिन परिवार सहित जिले के कई सामाजिक व कानूनी संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
