नोएडा में आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास के दुखद मामले
नोएडा। नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने आज सुबह को अपने घर के बाहर निकले लोहे के गाटर से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसेा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि राममोहन पुत्र फूलचंद उम्र 40 वर्ष सेक्टर-8 के जेजे कॉलोनी में रहता था। वह मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के रहने वाला था। उसने आज सुबह को अपने घर के बाहर निकले लोहे के गाटर से फंदा लगाकर लिया। उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने उसे फंदे से उतरा तथा उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत करने पर पता चला है कि राममोहन कुछ दिनों से अपनी फैक्ट्री में काम करने नहीं जा रहा था तथा घर पर बैठकर शराब पीता था। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इसके अलावा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 एक सोसाइटी में रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोनमती पत्नी जयपाल सिंह उम्र 32 वर्ष चोटपुर कॉलोनी में रहती थी। उन्होंने बताया कि उनके पति ने उसे गंभीर हालत में आज सुबह को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
