यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मेला नहीं, कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देने का माध्यम - राकेश सचान

On

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के दूसरे दिन भारत-रूस बिजनेस संवाद (डायलॉग) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देने में आगामी दिनों में कारगर साबित होगा। 

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में  29 सितंबर तक आयोजितयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025  के दौरान शुक्रवार को भारत-रूस बिजनेस संवाद (डायलॉग) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी, हथकरघा और वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने
रूस के अधिकारियों और कारोबारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

राकेश सचान ने कहा कि भारत के औद्योगिकीकरण के समर्थन करने के दिनों से आज रणनीतिक साझेदारी तक हमारा सहयोग रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अब विभिन्न सेक्टरों तक विकसित हुआ है। हाल के वर्षों में यह साझेदारी और प्रगाढ़ हुई है तथा दोनों देशों के बीच व्यापार नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि भारत ने वर्ष 2025 तक रूस से अपने व्यापार को 30 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे अधिक 9 मिलियन MSME इकाइयां कार्यरत हैं, जो राज्य की लगभग 15 प्रतिशत आबादी को रोजगार देती हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना ने स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दिलाई है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ से अधिक की आबादी वाला विशाल बाजार है, जो निवेशकों को स्थायी अवसर प्रदान करता है। यहां उद्योगों को उत्पादन और उपभोग दोनों स्तर पर मजबूती मिलती है। उन्होंने रूस से आग्रह किया कि अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में सहयोग करें ।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो केवल एक मेला भर नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र और राज्य के विकास को नए क्षितिज से जोड़ने का उपक्रम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से भारत-रूस कारोबारी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे तथा निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भारत-रूस बिजनेस डायलॉग का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर Invest UP पर आधारित शॉर्ट मूवी भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का संचालन रूस की डेप्युटी हेड ऑफ द इकोनॉमिक डिपार्टमेंट ज्लाटा अंटुशेवा ने किया और स्वागत भाषण डेप्युटी ट्रेड कमिश्नर डॉ. इवगेनी जेंचेंको ने दिया।
डायलॉग में पैरामाउंट कम्युनिकेशन के एमडी संदीप अग्रवाल ने कहा कि भारत और रूस एक-दूसरे के भरोसेमंद साथी हैं। भारत तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और पावर, टेलीकॉम, ऊर्जा से लेकर डिफेंस तक दोनों देशों के मजबूत कारोबारी संबंध हैं। 

वहीं रूस की प्रतिनिधि ज्लाटा अंटुशेवा ने कहा कि भविष्य में हमारे कारोबारी रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे।  डॉ. अजय सहाय ने कहा कि भारत-रूस संबंध केवल ट्रेड तक सीमित नहीं हैं बल्कि मार्केट एक्सेस, शिपिंग रूट और इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में भी चुनौतियां और अवसर मौजूद हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशाल ढींगरा ने एमएसएमई सेक्टर में सहयोग की उम्मीद जताई। वहीं संगठन के पदाधिकारी विवेक अग्रवाल ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भारत-रूस रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है और यहां निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।








लेखक के बारे में

नवीनतम

अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ ज़िला कोर्ट ने मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के ख़िलाफ़ एक बड़ा कदम उठाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

शाहपुर। क्षेत्र का ऐतिहासिक गाँव सोरम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। गाँव के प्रतिभाशाली अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

यूपी में बनेगा एक और एक्सप्रेस वे,शामली से होगा शुरू,20 जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार जारी है। अब यूपी को एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने जा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली 
यूपी में बनेगा एक और एक्सप्रेस वे,शामली से होगा शुरू,20 जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण

Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

अगर आप हमेशा से यह सोचते थे कि काश एक मजबूत और सुरक्षित SUV आपकी भी हो लेकिन बजट की...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

सितंबर में फसल लगाओ नवंबर तक फसल तैयार, किसानों को दिलाएगी दोगुना फायदा, जानिए इस सब्जी की खेती के बारे में

अगर आप किसान हैं और खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन जानकारी...
कृषि 
सितंबर में फसल लगाओ नवंबर तक फसल तैयार, किसानों को दिलाएगी दोगुना फायदा, जानिए इस सब्जी की खेती के बारे में

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर। न्यायालय अपर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 द्वारा दुष्कर्म के मामलें में अभियुक्त को 03 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गांव कुतुबपुर के ग्रामीणों द्वारा सूचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी