नोएडा में सांप के डंसने से बच्चा व बिजली का करंट लगने से महिला गंभीर, अस्पताल में भर्ती

नोएडा। हाइटेक सिटी के गिझौड़ और बरौला गांव में दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव में रहने वाले 12 वर्षीय नंदन कुमार को बीती रात जहरीले सांप ने डंस लिया। बच्चे ने शोर मचाया, लेकिन सांप मौके से भाग गया। परिजन तुरंत उसे […]
नोएडा। हाइटेक सिटी के गिझौड़ और बरौला गांव में दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव में रहने वाले 12 वर्षीय नंदन कुमार को बीती रात जहरीले सांप ने डंस लिया। बच्चे ने शोर मचाया, लेकिन सांप मौके से भाग गया। परिजन तुरंत उसे नोएडा के जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला समा को उसके घर पर बिजली का करंट लग गया। उन्हें भी गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !