बिहार व्यवस्था फिर एक बार चरमराई, तीसरे दिन हुआ रसायनशास्त्र का पेपर लीक

On

पटना, बिहार में इंटर की परीक्षा का आज तीसरा दिन था। तीसरे दिन भी रसायनशास्त्र का पेपर वायरल हुआ है। परीक्षा से 30 मिनट पहले ही ये पेपर छात्रों के पास पहुंच गया। वायरल प्रश्न पत्र और एग्जाम में दिए पेपर के पांच प्रश्न हूबहू हैं। पटना में सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स मोबाइल से वायरल […]

पटना, बिहार में इंटर की परीक्षा का आज तीसरा दिन था। तीसरे दिन भी रसायनशास्त्र का पेपर वायरल हुआ है। परीक्षा से 30 मिनट पहले ही ये पेपर छात्रों के पास पहुंच गया। वायरल प्रश्न पत्र और एग्जाम में दिए पेपर के पांच प्रश्न हूबहू हैं।

पटना में सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स मोबाइल से वायरल पेपर से आंसर तैयार करते दिखे थे। ये एग्जाम सुबह साढ़े में बजे शुरू हुई थी। साढ़े 12 बजे पेपर खत्म होने के बाद 5 सवालों के मैच होने की पुष्टि हुई है। जिस समूह में ये पेपर वायरल हुआ उसमें लिखा था कि मैं अपनी बात का पक्का हूं। आप लोगों को बोला था 8.53 बजे पब्लिक ग्रुप में मैं प्रश्न पत्र दूंगा। 8.20 बजे प्राइवेट ग्रुप में दूंगा। पब्लिक ग्रुप में जो मेंबर्स हैं वो अनपेड मेंबर्स हैं। वहीं, प्राइवेट ग्रुप में केवल पेड मेंबर्स को रखा गया है। आर्ट्स वाले स्टूडेंट्स जो पेमेंट करना चाहते हैं वो @mrkappore आर्ट्स का पेपर 12 बजे आएगा।

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद ये भी पढ़ें  घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

परीक्षा देकर निकले छात्रों में इसको लेकर काफी गुस्सा देखा गया। छात्रों का कहना है कि ये बिहार बोर्ड की गलती है। बिहार में पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है। सरकार एक परीक्षा भी ठीक से नहीं करवा पा रही है। बीपीएससी-बीएसएससी के पेपर भी लीक हुए। ये पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों? ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

 

पटना: गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार; 28 धावा दल गठित, डिलीवरी ब्वॉय पर FIR ये भी पढ़ें  पटना: गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार; 28 धावा दल गठित, डिलीवरी ब्वॉय पर FIR

पटना में सेंटर के बाहर मोबाइल से वायरल पेपर से आंसर तैयार कर रहे छात्र ने बताया कि ये पेपर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से मिला था। भेजने वाले ने कहा था कि ये वही पेपर है जो अंदर एग्जाम में आएगा।

 

बोर्ड ने साधी चुप्पी

 

जब वायरल हो रहे क्वेश्चन पेपर और एग्जाम में मिले क्वेश्चन पेपर को मिलाया तो दोनों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (सब्जेक्टिव) जो 15 मार्क्स के होते हैं वह पूरी तरह से मैच कर रहे थे। इसके बाद जब बिहार बोर्ड के अधिकारियों से बात कर इस विषय पर उनकी राय जानने की कोशिश की तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी साधे हुए कुछ नहीं कहने की बात कही है।

 

पहले दिन 68 और दूसरे दिन 100 नकलची धराए

 

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें दोनों पालियों को मिलाकर कुल 68 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। पहले दिन वॉट्सऐप ग्रुप में फेक प्रश्न पत्र धड़ल्ले से वायरल होने लगा था। वहीं, दूसरे दिन पहली पाली में फिजिक्स और दूसरी पाली में इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों पालियों को मिलाकर कुल 100 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम एक फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र सहित कुल 13,18,227 विद्यार्थी शामिल हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में ज्यादा हैं। पटना जिले में 41,593 छात्राएं और 38,048 छात्र सहित कुल 79, 641 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पटना जिले में इस एग्जाम के लिए कुल 80 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

नई दिल्ली। सरकार ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की रिफायनरियाें में कच्चे तेल से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम