बिहार : शिक्षिका के ऊपर से गुजरी गई मालगाड़ी, दोनों पटरी के बीच लेटकर ऐसे बचाई जान
गया। बिहार के गया जिले के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। एक शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, फिर भी वह सुरक्षित बच निकली। टनकुप्पा पंचायत की बादिलगिहा गांव स्थित मिडिल स्कूल की शिक्षिका विनीता कुमारी अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए शुक्रवार […]
गया। बिहार के गया जिले के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। एक शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, फिर भी वह सुरक्षित बच निकली।
टनकुप्पा पंचायत की बादिलगिहा गांव स्थित मिडिल स्कूल की शिक्षिका विनीता कुमारी अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए शुक्रवार की दोपहर टनकुप्पा स्टेशन पहुंची।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली विनीता जब स्टेशन पहुंचीं, तो अप मेन लाइन पर वाराणसी-आसनसोल पैंसेजर ट्रेन खड़ी थी।
जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने को लेकर वह अप लूप लाइन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार करने लगी। इसी दौरान मालगाड़ी खुल गई और शिक्षिका ट्रैक पर फंसी रह गई।
इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दोनो पटरियों के बीच लेट जाने की सलाह दी। शिक्षिका ने भी ऐसा ही किया। शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई और वह सुरक्षित रही, तो आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
इस घटना में महिला के सिर में मामूली चोट आई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां