बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या
गया। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। अपराधी भी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे। इस बीच, गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, […]
गया। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। अपराधी भी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे। इस बीच, गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
सुनील कुमार सिंह अपने एक मित्र के साथ किसी जन्मदिन की पार्टी में गए थे, वापस जब सलेमपुर गांव स्थित घर लौटे, तो घर के बाहर ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
घायल सुनील कुमार सिंह को आनन फानन में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को देखा। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिंह का पहले से ही संपत्ति विवाद था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां