बिहार चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 60% से अधिक मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें

On

पटना। बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। इस बीच, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32 मधुबनी में 55.53 सुपौल में 62.06 , अररिया में 59.80 प्रतिशत, किशनगंज में 66.10 प्रतिशत, पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 और भागलपुर में 58.37 फीसदी वोट डाले गए हैं। इसके अलावा बांका में 63.03 फीसदी, कैमूर में 62.26 प्रतिशत, रोहतास में 55.92 अरवल में 58.26, जहानाबाद में 58.72, औरंगाबाद में 60.59, गया में 62.74, नवादा में 53.17 और जमुई में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ‎दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर के मतदाता पहुंच गये थे।

और पढ़ें तेजस्वी यादव जनता की सेवा करना चाहते हैं, तो अपने मन से नफरत की भावना निकालें - असदुद्दीन ओवैसी

कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।। इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं। ‎मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ‎ इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है। ‎चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ‎ ‎

और पढ़ें खतरनाक ISIS मॉड्यूल पकड़ाया गुजरात में, MBBS डॉक्टर ने साइनाइड से 6000 गुना घातक राइसिन बनाने की कोशिश की

एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है। ‎ 

और पढ़ें "कलंकित और काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहीं, अररिया में सीएम योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना"

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में रोजगार मिशन बैठक: निजी क्षेत्र के नियोजकों को पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन आयोग की जिला कार्यकारी समिति की बैठक में जनपद में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रोजगार मिशन बैठक: निजी क्षेत्र के नियोजकों को पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

नोएडा में नशे का आदी चोर गिरफ्तार, घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपए कीमत...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में नशे का आदी चोर गिरफ्तार, घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी

सहारनपुर में नगरायुक्त ने म्यूटेशन और अतिक्रमण मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने म्यूटेशन मामलों की विस्तार से जानकारी लेते हुए म्यूटेशन के निर्विवाद मामलों को निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नगरायुक्त ने म्यूटेशन और अतिक्रमण मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए

अंता उपचुनाव में बड़ा हंगामा: कीचड़ में बैठकर धरना देने पहुंचे निर्दलीय नरेश मीणा

Anta Bypoll: अंता विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतदान के बीच उस समय हलचल मच गई जब सांकली गांव के...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
अंता उपचुनाव में बड़ा हंगामा: कीचड़ में बैठकर धरना देने पहुंचे निर्दलीय नरेश मीणा

सहारनपुर में विश्वकर्मा समाज को राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

सहारनपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक विश्वकर्मा समाज संगठित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में विश्वकर्मा समाज को राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में रोजगार मिशन बैठक: निजी क्षेत्र के नियोजकों को पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन आयोग की जिला कार्यकारी समिति की बैठक में जनपद में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रोजगार मिशन बैठक: निजी क्षेत्र के नियोजकों को पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

सहारनपुर में नगरायुक्त ने म्यूटेशन और अतिक्रमण मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने म्यूटेशन मामलों की विस्तार से जानकारी लेते हुए म्यूटेशन के निर्विवाद मामलों को निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नगरायुक्त ने म्यूटेशन और अतिक्रमण मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए

सहारनपुर में विश्वकर्मा समाज को राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

सहारनपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक विश्वकर्मा समाज संगठित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में विश्वकर्मा समाज को राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मेरठ में भाकियू जिला समीक्षा पंचायत, किसानों ने सोरम खाप पंचायत में बड़ी भागीदारी का किया आह्वान

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई की जिला समीक्षा पंचायत भोला झाल पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में रामफल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू जिला समीक्षा पंचायत, किसानों ने सोरम खाप पंचायत में बड़ी भागीदारी का किया आह्वान