बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर राजनाथ सिंह-नड्डा ने जताया उत्साह

On

 नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बताया।

उन्होंने कहा कि यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता एवं सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है।

और पढ़ें बिहार चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त पक्की! बीजेपी-जदयू मिलकर बना सकती हैं फिर सरकार

इस बार के चुनावों में एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्री को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा, ''बिहार की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश एनडीए को दिया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। यह जनादेश हमें और अधिक निष्ठा, सेवा-भाव और दृढ़ संकल्प के साथ बिहार की सेवा करने की प्रेरणा देता है। एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व और उनकी प्रशासनिक दक्षता का भी पूरा योगदान है।''

और पढ़ें दिल्ली कार विस्फोट: आतंकवादी उमर मोहम्मद का पुलवामा स्थित घर विस्फोट से ध्वस्त

उन्होंने आगे लिखा, ''इस जीत पर मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूं, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से इस बड़ी जीत को हासिल किया है। इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी बधाई।'' केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिली बंपर जीत पर पीएम मोदी और बिहार की जनता का आभार जताया।

और पढ़ें बिहार चुनाव: वोटरों ने पीएम मोदी की योजनाओं और नीतीश कुमार के सुशासन पर भरोसा जताया — नंद किशोर गुर्जर

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर एनडीए के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है। यह अभूतपूर्व जनादेश 'विकसित बिहार, विकसित भारत' के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।

इस ऐतिहासिक विजय हेतु एनडीए दलों के सभी सदस्यों और बिहार भाजपा के समर्पित एवं कर्मठशील कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं व बिहारवासियों का अभिनंदन करता हूं।'' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''बिहार में चहुंमुखी विकास पर जनता की मुहर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई। बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास को चुना है।

चहुंमुखी विकास के मूलमंत्र के साथ एनडीए की सरकार द्वारा किए गए कामों पर फिर एक बार मुहर लगाई है। बिहार की जनता जनार्दन का अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता के साथ उन करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई, जिन्होंने इस जीत को संभव बनाने में अथक प्रयास किए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी।'

लेखक के बारे में

नवीनतम

मरने से पहले दिलों से उतर जाना है…” सोलापुर के 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद की आत्महत्या, पूरे शहर में सदमे की लहर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 18 वर्षीय युवक योगेश अशोक ख्यागे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के कुछ...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मरने से पहले दिलों से उतर जाना है…” सोलापुर के 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद की आत्महत्या, पूरे शहर में सदमे की लहर

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, चीखों से गूंजा हाईवे

Rajasthan news: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बालेसर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में रामदेवरा दर्शन के लिए जा...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, चीखों से गूंजा हाईवे

राजस्थान में डार्कनेट की ‘ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़: खेत में हाई-टेक एमडी लैब चलाने वाला गैंग गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित धनत्राई गांव के एक खेत में तैयार की जा रही एमडी (मेफेड्रोन)...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान में डार्कनेट की ‘ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़: खेत में हाई-टेक एमडी लैब चलाने वाला गैंग गिरफ्तार

बिहार में नई सरकार की काउंटडाउन शुरू! चिराग पासवान ने किया खुलासा—6 दिन के भीतर होगा शपथग्रहण

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में नई सरकार की काउंटडाउन शुरू! चिराग पासवान ने किया खुलासा—6 दिन के भीतर होगा शपथग्रहण

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत चाैधरी, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

मथुरा के कोसीकलां में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत चाैधरी, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 11 घंटे में नाबालिग को बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गागलहेडी की मिशन शक्ति टीम ने मात्र 11 घण्टे में अपहृता को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 11 घंटे में नाबालिग को बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में चिकित्सकों को यूनिफॉर्म और पहचान पत्र अनिवार्य

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आमजन के दृष्टिगत चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चिकित्सकों को यूनिफॉर्म और पहचान पत्र अनिवार्य

सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने बाजार में आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय