गुरुग्राम में युवकों का तांडव: पत्थरबाजी कर कई गाड़ियों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद वारदात

On

Gurgaon News: गुरुग्राम के सुभाष नगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब पांच से छह युवकों की टोली ने गली में खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए इस उत्पात से इलाके में दहशत फैल गई। निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

तोड़फोड़ की यह घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात करीब 11 बजे कुछ युवक गली से गुजर रहे थे। रास्ते में उन्होंने जो भी वाहन खड़े देखे, उन पर पत्थर चलाने लगे। जब शोर सुनकर लोग बाहर आए, तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

और पढ़ें हर पल मौत का खौफ... नेपाल से लौटे मजदूरों की आपबीती सुनकर कांप उठे लोग, बॉर्डर पर पसरा सन्नाटा

गाड़ियों को पहुंचा भारी नुकसान

युवकों की इस पत्थरबाजी में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें एक लोडिंग टेंपो, अधिवक्ता की स्टीकर लगी वैगनआर कार, एक ईको गाड़ी और सेलेरियो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार वाहनों को निशाना बनाया जा चुका है।

और पढ़ें दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी से मची अफरातफरी, कोर्ट परिसर खाली कराए गए

स्थानीय लोग दहशत में, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

और पढ़ें हरियाणा में SHO ने कोर्ट के आदेशों को नहीं माना,जेल की हवा खानी पड़ी,थमाया जेल का ठंडा खाना

आरोपित युवक 16 से 20 साल की उम्र के

सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बेहद कम उम्र के हैं। इनमें सभी 16 से 20 साल के बीच के हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से भी मदद ली जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी गिरफ्तारी

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गली में रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूछताछ के बाद इस घटना के पीछे की वजह साफ हो पाएगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष, जताई फैसले पर आपत्ति

नोएडा। आवारा कुत्तों के काटने और उत्पीड़न की बढ़ती समस्या को लेकर देशभर में पिछले तीन साल से आंदोलन चला...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष, जताई फैसले पर आपत्ति

गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा: बैंगलोर के हासन में 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल बैंगलोर। कर्नाटक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया। नानक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर में दिव्यांग की पुलिस पिटाई से मौत की घटनाओं के बाद प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-15 ने एक अभियुक्त को दुष्कर्म के अभियोग में दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना