कांग्रेस विधायक बरैया के विवादित बयान पर भाजपा हुई आक्रामक, मुख्यमंत्री ने कहा- राहुल गांधी ऐसे विधायक को पार्टी से बाहर करें

On



भाेपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक बरैया ने धर्मग्रन्थों और बेटियों को लेकर आपत्तिजनक बयान के साथ रेप की थ्योरी बताई है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। बरैया के बयान काे लेकर भाजपा हमलावर हाे गई है।मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बरैया के बयान की निंदा की है और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कढ़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्हाेंने शनिवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं खासकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देखना चाहिए कि समाज में ऐसे जहर घोलने वाले बयान फूल सिंह बरैया द्वारा दिए जा रहे हैं जो समाज में विद्वेष फैलाने का काम है। मैं उम्मीद करूंगा कि राहुल गांधी आकर अपने विधायक से कहें, उन्हें सस्पेंड करें, पार्टी से बाहर करें। ऐसा लगे कि समाज के बाकी लोगों के लिए भी उनके मन में सम्मान है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। फूल सिंह बरैया विधायक हैं, उनका भी उत्तरदायित्व है कि इस तरह की बातों से बचें।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की बयान की निंदा

मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर बिना नाम लिए पलटवार किया है। उन्हाेंने अपने पाेस्ट में कहा- किसी महिला की सुंदरता, पहनावे या पहचान को बलात्कार जैसी जघन्य हिंसा से जोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि एक खतरनाक और विकृत मानसिकता को दर्शाता है। बलात्कार किसी परिस्थिति या महिला के अस्तित्व के कारण नहीं, बल्कि अपराधी की आपराधिक सोच के कारण होता है।

उन्हाेंने आगे कहा -इस तरह के बयान महिलाओं के सम्मान, संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार और समाज की सामूहिक चेतना पर सीधा हमला हैं। जब जनप्रतिनिधि इस प्रकार की सोच को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते हैं, तो यह केवल महिलाओं का अपमान नहीं होता बल्कि उनकी निकृष्ट मानसिकता का भी परिलक्षण होता है। भारत का संविधान महिलाओं को समानता, गरिमा और सुरक्षा का अधिकार देता है। ऐसे बयान न सिर्फ इन मूल्यों का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में भय, असंवेदनशीलता और हिंसा को बढ़ावा देने का काम करते हैं। महिलाओं को वस्तु नहीं, इंसान समझना होगा। अपराध के लिए सिर्फ अपराधी दोषी होता है, पीड़िता नहीं।

मैं ऐसे बयान की कड़ी निंदा करता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि ऐसे विचारों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

यह कोई नई बात नहीं, उनका चरित्र है: मंत्री राकेश सिंह

मंत्री राकेश शुक्ला ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला-बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बरैया के लिए यह कोई नई बात नहीं है, यह उनका चरित्र है। मंत्री शुक्ला ने बरैया के बयान को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा, "हम उन्हें बरसों से देख रहे हैं। आज उम्र के इस पड़ाव पर वह किसी भी समाज की बच्चियों के बारे में ऐसी चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें हम दोहरा भी नहीं सकते।" शुक्ला ने बेटियों को पूजनीय बताते हुए नवदुर्गा पूजा का भी उल्लेख किया।

“लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का ढोंग करने वाली कांग्रेस की असलियत यही: मंत्री सारंग

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी और कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधा है। सारंग ने अपने पाेस्ट में लिखा- हमें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जैसे ही इंदौर उतरेंगे, सबसे पहले बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी से बाहर करेंगे, लेकिन कार्रवाई के बजाय वे उन्हीं के साथ घूमते नजर आए। “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का ढोंग करने वाली कांग्रेस की असलियत यही है। यहां निष्कासन नहीं, संरक्षण मिलता है।

पूरी कांग्रेस की यही सोच है: आशीष अग्रवाल

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पोस्ट कर कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया —यह सहमति है...स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को।

कांग्रेस की मानसिकता अपराधी और घिनौनी: रामेश्वर शर्मा

फूलसिंह बरैया के बयान को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा - राहुल गांधी में अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो फूलसिंह बरैया को कांग्रेस से निकालकर बाहर कीजिए। देश की बेटियों और माताओं-बहनों से क्षमा मांगिये। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अपराधी और घिनौनी है। ये वही कांग्रेस है जिसने पहले भी बेटियों को तंदूर में जलाने का काम किया था, आज उनके साथ बलात्कार जैसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेसी नेता कर रहे हैं। उन्हाेंने तंज कसते हए कहा कि राहुल गांधी फूलसिंह बरैया साथ में दौरे में है, इसलिए उसे दल से बाहर कर देश प्रदेश की बेटियों से माफी मांगों नहीं तो जनता कांग्रेस का मुंह काला करेगी।

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष, तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में संगीत बजाना खूनी संघर्ष की वजह बन गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष,  तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा में मकान की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार टोल प्लाजा पर एक बार फिर तनाव का माहौल है। शराब के नशे में धुत होकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार